IPL MI Vs CSK Match: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरूआती मुकाबले गंवाने के बाद शानदार वापसी की है।
5-5 बार की चैंपियन टीमों के बीच मुकाबले पर सबकी नज़र थी।
लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के संजू सैमसन और अकील हुसैन के सामने मुंबई इंडियंस की टीम ने सरेंडर कर दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हराकर करारी शिकस्त दी।
इसी के साथ अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स ने छलांग लगाते हुए पांचवे स्थान पर पहुंच गयी है।
कमाल-धमाल बेमिसाल संजू सैमसन
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन उनका ये फैसला संजू ने गलत साबित कर दिया।
एक छोर से बल्लेबाज थोड़े-थोड़े रन बनाकर पैवेलियन लौटते रहे, लेकिन संजू सैमसन एक छोर से विकेट थामे गेंदबाजों की धुलाई करते रहे।
पारी की आखिरी गेंद पर संजू ने अपना शतक पूरा किया।
संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्के के साथ नाबाद 101 रन बनाये।
मुंबई की तरफ से अल्लाह गजफनर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट लिये।
मुंबई इंडियंस की खराब बल्लेबाजी
208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम आकिब हुसैन और नूर अहमद की घातक गेंदबाजी से 19 ओवर में 104 रनों पर ढेर हो गयी।
मुंबई के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
दहाई का आंकड़ा छूने वालों में सिर्फ दो बल्लेबाज तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव रहे।
तिलक वर्मा ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 36 रनों का योगदान दिया।
अकील हुसैन ने 4 और नूर अहमद ने 2 विकेट लिया।
दोनों टीमों के कप्तान फ्लॉप
मैच में प्रदर्शन के लिहाज से दोनों टीमों के कप्तान फेल रहे।
गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर में 38 रन लुटाये और 1 भी विकेट नहीं ले सके।
बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने 2 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाया और पैवेलियन लौट गये।
उधर रुतुराज गायकवाड़ भी एक भी मैच में बेहतर खेल नहीं दिखा पाये हैं। मुंबई के खिलाफ मुकाबले में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर वे पैवेलियन लौट गये।
मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड
चेन्नई सुपर किंग्स बल्लेबाजी
संजू सैमसन- 101* (54) {10*4, 6*6}
रुतुराज गायकवाड़- 22 (14) {3*4, 1*6}
डेवाल्ड ब्रेविस- 21 (11) {1*4, 2*6}
मुंबई इंडियंस गेंदबाजी
अल्लाह गजफनर- 2/25 (4)
अश्विनी कुमार- 2/37 (4)
जसप्रीत बुमराह- 1/31 (4)
मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी
तिलक वर्मा- 37 (29) {5*4, 0*6}
सूर्यकुमार यादव- 36 (30) {5*4, 0*6}
क्विंटन डिकॉक- 7 (10) {0*4, 1*6}
चेन्नई सुपर किंग्स गेंदबाजी
अकील हुसैन- 4/17 (4)
नूर अहमद- 2/24 (4)
गुरजापनीत सिंह- 1/7 (2)
