Mumbai Vs Chennai today: आईपीएल सीजन 19 का आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिहाज से बेहद अहम है।
प्रतियोगिता में अब तक खराब प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आज आमने-सामने होंगी।
दोनों टीमें 5-5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं। लेकिन इस बार के आईपीएल में दोनों टीमों का हार बेहद बुरा है।
दोनों टीमें अब तक 2-2 मैच ही जीत पायी हैं और अंक तालिका में निचले क्रम पर हैं।
चेन्नई की टीम 8वें नंबर पर और मुंबई इंडियंस 7वें नंबर पर बनी हुई है।
प्ले ऑफ में बने रहने के लिहाज से ये मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।
इस मुकाबले में फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र रोहित शर्मा और महेन्द्र सिंह धौनी पर होंगी।
रोहित और धौनी दोनों चोट से उबर चुके हैं और मैदान में प्रैक्टिस के दौरान देखे गये हैं। ऐसे में आज के मैच में दोनों के खेलने की संभावना है।
चेन्नई के लिए सबसे मुश्किल बल्लेबाजी है।
संजू सैमसन और आयुष महात्रे के अलावा कोई भी बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया है।
लेकिन चोट के कारण युवा आयुष महात्रे पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं।
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
वहीं सरफराज ने हाथ ज़रूर खोले हैं लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाये हैं।
मुंबई की टीम का हाल
मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में तिलक वर्मा के आक्रामक सेंचुरी की बदौलत जीत दर्ज की है।
हालांकि कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव अपने स्वभाव के अनुरूप खेल नहीं दिखा पाये हैं।
नमन धीर अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुंबई की गेंदबाजी भी अब तक औसत रही है। जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं।
हालांकि मिचेल सैंटनर और अश्विनी कुमार ने बेहतर गेंदबाजी की है।
हेड टू हेड में दोनों टीमों का हाल
आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 39 मुकाबले हो चुके हैं।
इनमें मुंबई इंडियंस की 21 जीत के साथ पलड़ा भारी है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 मैचों में बाजी मारी है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।
