एशिया कप हॉकी के लिए भारतीय टीम में दो झारखंडी खिलाड़ी, आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय जायेंगे जापान

Jharkhand Hockey: हॉकी इंडिया ने पुरुष U-18 एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है।

यह प्रतियोगिता 29 मई से 6 जून तक जापान के काकामिगाहारा में खेला जाएगा।

झारखंड के दो खिलाड़ियों का चयन

झारखंड के लिए खुशखबरी यह है कि लंबे समय बाद राज्य के दो पुरुष हॉकी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को U-18 भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

दोनों खिलाड़ी वर्तमान में नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर में प्रशिक्षु हैं।

भारतीय टीम के खिलाड़ी

गोलकीपर: सावन कुमार, आयुष राजक

डिफेंडर: अंश बहुत्रा, अरमान सोरेंग, आशीष तानी पूर्ति, अर्शदीप सिंह, अवि मानिकपुरी, रोमित पाल

मिडफील्डर: राहुल यादव, प्रेमचंद सोय, वरिंदर सिंह, करण गौतम, सिद्धार्थ बेन

फॉरवर्ड: केतन कुशवाहा (कप्तान), आकाश दीप, गज़ी खान, शाहरुख अली, प्रह्लाद राजभर

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और भारत का शेड्यूल

भारत को नॉकआउट में पहुंचने के लिए पहले ग्रुप स्टेज को पार करना होगा।

29 मई 2026          भारत बनाम कजाकिस्तान

31 मई 2026    भारत बनाम जापान

1 जून 2026         भारत बनाम दक्षिण कोरिया

3 जून 2026         भारत बनाम चीनी ताइपे

ग्रुप स्टेज के बाद शीर्ष टीमें 5 जून को सेमीफाइनल खेलेंगी।

टूर्नामेंट का फाइनल और प्लेसमेंट मैच 6 जून 2026 को होगा।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 मई को कजाकिस्तान के खिलाफ करेगा। 31 मई को मेज़बान जापान से मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच माना जा रहा है।