याद आये स्वर्गीय दुर्गा सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, जेएमएम के कई नेता रहे मौजूद

Late Durga Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हेमंत ने उन्हें याद किया।

स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जेएमएम के कद्दावर नेता सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय भी शामिल रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व. दुर्गा सोरेन के योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की भांति आज हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर स्व. दुर्गा सोरेन को याद करते है।

वे एक दूरदर्शी, संघर्षशील एवं जनभावनाओं से जुड़े हुए नेता थे, उनका जीवन जन कल्याण के प्रति समर्पित रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन के विचार एवं आदर्श सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

उन जैसे मार्गदर्शक और संघर्षशील लोगों के शहादत एवं संघर्ष के बदौलत बहुत बड़ी मंजिल मिली, अलग राज्य मिला।

बड़े भाई स्व. दुर्गा सोरेन जैसे कर्मठ एवं युवा नेताओं पर हम सभी को गर्व है।