रांची जिला हैंडबॉल संघ का समर कैंप, फिटनेस के साथ-साथ खिलाड़ी सीख रहे खेल के गुर

Handball Summer Camp: रांची जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में समर कैम्प का आयोजन किया गया है।

रांची के रातू मैदान में चल रहे इस कैंप का बुधवार को उद्घाटन किया गया।

इस कैंप में रांची जिला के कई स्कूलों के लगभग 50 छात्र एवं छात्रायें हिस्सा ले रहे हैं।

शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों का तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता, खेल अनुशासन तथा प्रतिस्पर्धा के लिए कौशल का विकास करना है।

इसके साथ ही फिटनेस से संबंधित तकनीकी जानकारी एवं शारीरिक फिटनेस के अलावा अनुशासित जीवन कैसे रखा जाए, यह सिखाया जा रहा है।

हैंडबॉल के प्रशिक्षक विष्णु कुमार की देखरेख में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कैंप के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज ओरांव, रिक्की, अर्चना कुमारी और अनुराधा भगत उपस्थित रहे।