रांची जिला ताइक्वांडो संघ ने सफल खिलाड़ियों को बांटे प्रमाण-पत्र और नई बेल्ट

Taekwondo Sports: रांची जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित बेल्ट ग्रेडिंग में सफल विद्यार्थियों को बेल्ट ग्रेडिंग प्रमाण-पत्र एवं नई बेल्ट प्रदान की गई।

इस अवसर पर रांची जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और नई बेल्ट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में संघ के कोच अनंत नाग चंदन, करमचन्द भगत, चंदन कुमार, अबीनाश राम, विवेक दुबे और मिलेनियम स्नेहल उपस्थित रहे।

प्रशिक्षकों ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नई बेल्ट और प्रमाण-पत्र मिलने के बाद विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।

बेल्ट अपग्रेडेशन में सफल विद्यार्थी

(येलो बेल्ट)- अनिशा ख़ातून, सुम्मैया महवीश, पर्णिका आर्य देव, प्रणीत देव रजवार, शिवांगी कुशवाहा, अंश राज कुशवाहा, आरव सिंह, याना मारिया टोप्पो, जुबिन लुईस टोप्पो, श्रेजल मिश्रा, विराज वैभव, यशी आर्य, स्वस्तिक सौम्या, सात्विक सौम्या, सुमिता कुमारी, ऐश्वरिया रेचल सैनी, ब्रायन डेनियल सैनी, यशिता सिंह।

(ग्रीन बेल्ट)- स्वर्णिम प्रेशियस कच्छप, समायरा ओलिविया कच्छप, शशांक शेखर, दिव्यांश पांडे, आरोही राज, आरुही अजमेरा, मरियम अहमद, दर्श राज, अर्णव अखिल सरकार, आरव अखिल सरकार, शुभंकर सरकार, इप्शा सरकार, रुद्र सिंह, वाणी भूषण, सृष्टि शर्मा, प्रतिमा लकड़ा।

(ग्रीन वन बेल्ट)- सिन्रेला बिरुआ, अध्रीत अशोक पाठक, विराज गाड़ी, स्वराज गाड़ी, कृसीव कुमार प्रसाद, सृष्टि चटर्जी, अरण्या सिंह जायसवाल।

(ब्लू बेल्ट)- आरुष कुमार चौबे, धैर्य चौधरी, रंजोय कुमार राणा, अंश मिश्रा, जिया कुमारी, दिव्यांश सिन्हा, वान्या विजय विवाकर, प्रीषा प्रांजल, अंकिता कुमारी, रश्मि कुमारी, एलन ईवान जयपुरिया, दीक्षिता मिश्रा, अनाबिया इकबाल।

(ब्लू वन बेल्ट)- नमन पाठक, सियोना राजवंश, प्रज्ञान तुलस्यान, अनय राज।

(रेड बेल्ट)- श्रीनिका रती, निर्णय सोरेंग, वैभव पाठक, मायरा सिन्हा।

(रेड वन बेल्ट)- निमेष पाठक।

बेल्ट ग्रेडिंग और प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में ताइक्वांडो के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नियमित प्रशिक्षण और अनुशासन के महत्व का संदेश भी दिया।