पटना में खान सर ने खुद चलवायी गोली, पुलिस का खुलासा, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, तेज प्रताप ने साधा निशाना

Patna Khan Sir incident: पटना के खान सर को पढ़ाने से कोई मतलब नहीं है, बस फोटो खिंचाने और राजनीति करने से है।

ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये आरोप है लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव का।

तेज प्रताप यादव ने खान सर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि खान सर बहुत जलनदाहा आदमी है और बस पॉपुलारिटी के लिए ये सब कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कोई भी शिक्षक अपना पॉपुलारिटी नहीं कराता, मीडियाबाजी नहीं करता है बल्कि चुपचाप पढ़ाता है।

तेज प्रताप यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि ई खान जो है राजनीति करना चाहता है। इसको सिर्फ राजनीति से मतलब है।

ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के आरोपों का समर्थन करते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिस तरह से ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी का रिजल्ट आ रहा है, खान सर को जलन हो गया है।

पूरा मामला क्या है?

खान सर का आरोप है कि मंगलवार की देर शाम उनकी कोचिंग के उपर हमला हुआ था।

बदमाशों के कई राउंड गोलियां चलाकर दहशत फैलाने का भी आरोप लगाया गया था।

फैसल खान ने सारा आरोप ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर पर लगाया।

इस आरोप के बाद पुलिस ने कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रौशन आनंद ने अपने उपर लगे आरोपों को खान सर की साजिश बताया।

इसके बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग ने एक वीडियो जारी किया जिसमें खान सर के गार्ड गोली चलाते दिखे।

कोचिंग संचालकों ने दावा किया कि इस पूरी घटना को एक प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया और सारी प्लानिंग खान सर ने की।

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने खान सर के दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गार्डों ने बताया कि खान सर के कहने पर गोली चलायी थी।

गोली चलाने वाले गार्डों ने बताया कि रात में कोचिंग के नीचे हंगामा हो रहा था और मारपीट हो रही थी।

इसके बाद खान सर ने गार्डों को कहा कि फायरिंग करो जो होगा मैं समझ लूंगा।

खान सर के कहने पर ही उन्होंने 4 राउंड फायरिंग की।

इस बयान के आधार पर पटना के थाना में खान सर उर्फ फैसल खान पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।