रांची में गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया, अमर क्लब का कल से पांच दिवसीय गणेश महोत्सव, वित्त मंत्री करेंगे उद्घाटन

Ganesh Mahotsav: राजधानी रांची के हिनू स्थित अमर क्लब में पांच दिवसीय भव्य गणेश महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

अमर क्लब गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित इस महोत्सव का भव्य उद्घाटन सोमवार को शाम 6 बजे किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर होंगे।

उद्घाटन समारोह में अमर क्लब के मुख्य संरक्षक बिनय सिन्हा दीपू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उनके साथ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

अमर क्लब के मुख्य संरक्षक बिनय सिन्हा दीपू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी भगवान गणेश के महोत्सव का आयोजन पूरी श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ किया जा रहा है।

महोत्सव को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और पूजा समिति के सदस्यों में खासा उत्साह है।

उद्घाटन के बाद भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा।

पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए अमर क्लब परिसर में आकर्षक पंडाल और भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।

पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोगों के अलावा पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

मीडिया कवरेज के लिए विशेष आग्रह

अमर क्लब गणेश पूजा समिति ने रांची के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों, छायाकारों एवं वीडियो जर्नलिस्टों से कार्यक्रम के व्यापक कवरेज के लिए अपने प्रतिनिधि भेजने का आग्रह किया है।

समिति ने कहा कि सोमवार शाम 6 बजे हिनू स्थित अमर क्लब पंडाल में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में मीडिया की उपस्थिति से कार्यक्रम को व्यापक मंच मिलेगा।

समिति ने मीडिया संस्थानों से सहयोग की अपील करते हुए आभार व्यक्त किया है।