झारखंड में धूमधाम से मना अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस, रांची में साइकिल रैली और वृक्षारोपण का आयोजन

International Olympic Day: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर झारखंड में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

रांची में जिला ओलंपिक संघ और कई खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

रांची में समारोह का शुभारंभ साइकिल अभियान के साथ हुआ, जिसका आयोजन रांची जिला ओलम्पिक संघ के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन, साईं रांची, जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल एवं वुशु के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इसके साथ ही ग्रीन ओलम्पिक थीम के अंतर्गत खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शुवेंद्र दुबे सहित निशिकांत पाठक, उत्तम राज, संजय कुमार, राम भट्ट, शैलेन्द्र दुबे, अमासी बारला, डॉ. दीपक कुमार, दीपक गोप, कृष्णा कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस सप्ताह के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों में साइकिल रैली, फिटनेस गतिविधियां, वृक्षारोपण, खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य युवाओं में खेल, फिटनेस और ओलम्पिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।