Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हराकर इतिहास रच दिया।
हरारे में खेले गये एकमात्र टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
3 दिनों में ही खत्म हुए टेस्ट में जिम्बाब्वे के 3 गेंदबाजों ने बांग्लादेश को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
बांग्लादेश की पहली पारी 140 पर सिमटी
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
लेकिन न्यूमैन न्यामहुरी, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगरावा और ब्रैड इवांस ने 47.2 ओवर ही पूरी टीम को 140 रनों पर आउट कर दिया।
बांग्लादेश की ओर से सबसे ज़्यादा मोमिनुल हक ने 60 रन बनाये।
न्यूमैन न्यामहुरी ने 4 और ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगरावा और ब्रैड इवांस ने 2-2 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा।
बांग्लादेश के आखिरी 3 बल्लेबाज 140 के कुल योग पर पैवेलियन लौटे।
जिम्बाब्वे ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया
बांग्लादेश को 140 रनों पर समेटने के बाद जिम्बाब्वे ने पहली पारी की शुरूआत बेहद शानदार की।
इनोसेंट काइया और बेन करण ने पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े।
इनोसेंट काइया ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जमाते हुए 140 रन बनाये।
वहीं ब्रायन बेनेट (59) , क्रेग इर्विन (60) और वेस्ली मधेवेरे (77*) ने अर्धशतक ठोंका।
जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 410 रन बनाये।
बांग्लादेश की ओर से ताइजुल इस्लाम ने 7 बल्लेबाजों को आउट कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही ताइजुल इस्लाम ने शाकिब अल हसन के टेस्ट में सबसे ज़्यादा बार 5 विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की।
दोनों ने 19 बार 5 विकेट लेने का काम किया है।
गेंदबाजों का तोड़ नहीं निकाल पायें बांग्लादेशी बल्लेबाज
270 रनों से पीछे बांग्लादेश ने दूसरी पारी में संभलकर खेलना शुरू किया।
दूसरे दिन तक 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिये।
तीसरे दिन की शुरूआत 1 विकेट पर 40 रन से करने के बाद 41 रन पर ही दूसरा विकेट गंवा दिया।
इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गये और बांग्लादेश की पूरी टीम 185 रनों पर आउट हो गयी।
ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके, रिचर्ड नगरावा ने 3, न्यूमैन न्यामहुरी ने 2 और ब्रैड इवांस ने 1 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा।
इस मैच में न्यूमैन न्यामहुरी, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगरावा ने मिलकर 17 विकेट लिये।
वहीं जिम्बाब्वे ने पूरे मैच में सिर्फ 4 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।
