आईपीएल में बदलेगी कई बड़े खिलाड़ियों की जर्सी, पंत, हार्दिक और सूर्या नई टीमों के साथ आयेंगे नज़र, युवराज सिंह की होगी आईपीएल में वापसी

Big changes in the IPL 2027: आईपीएल के सीजन 20 से पहले कई खिलाड़ियों की जर्सी बदलने वाली है।

सीजन 19 में बेहतर खेल नहीं दिखा पाने के कारण टीम प्रबंधन ने उन्हें रिलीज करने का फैसला लिया।

ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी

आईपीएल सीजन 19 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिलीज कर दिया है।

लखनऊ से पंत को 27 करोड़ रूपये में अपनी टीम से जोड़कर उन्हें कप्तानी सौंपी थी।

लेकिन पंत की अगुवाई में लखनऊ की टीम अंक तालिका में फिसड्डी रही।

2025 के आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में सातवें नंबर पर थी वहीं 2026 में अंक तालिका में सबसे नीचे रही।

बल्लेबाजी में भी पंत ने सीजन 19 में सिर्फ अर्धशतक की मदद से 312 रन बनाये।

लखनऊ की टीम के साथ 27 करोड़ में जुड़ने वाले पंत अब दिल्ली के लिए 15 करोड़ में खेलते नज़र आयेंगे।

ट्रेड डील के तहत ऋषभ पंत के बदले दिल्ली कैपिटल्स के बायें हाथ के गेंदबाज कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नज़र आयेंगे।

कुलदीप अपनी मौजूद 13.5 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर ही लखनऊ के लिए खेलते नज़र आयेंगे।

हार्दिक पांड्या की मुंबई से छुट्टी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या की टीम से छुट्टी होने की संभावना है।

ऐसी चर्चा है कि वो कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की हिस्सा बन सकते हैं।

वहीं इस ट्रेड के तहत कोलकाता के कैमरून ग्रीन अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं।

खबर ऐसी भी है कि राजस्थान रॉयल्स ने भी हार्दिक पांड्या को लेकर रूचि दिखायी है।

ऐसे में मुंबई इंडियंस की नज़रें राजस्थान के बेस्ट बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर होंगी।

वहीं टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी मुंबई से ट्रेड किये जाने की चर्चा काफी तेज है।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की चर्चा है।

बदले में चेन्नई सुपर किंग्स राहुल चाहर को दिल्ली कैपिटल्स के लिए ट्रेड कर सकता है।

युवराज सिंह की आईपीएल में होगी वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम धाकड़ बल्लेबाज रहे युवराज सिंह की आईपीएल में वापसी हो सकती है।

ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में युवराज सिंह दिखायी देंगे।

युवराज सिंह टीम के साथ जुड़कर उन्हें कोचिंग देते हुए नज़र आ सकते हैं।