पहली झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन

Jharkhand State Ranking Table Tennis Championship: रांची में आयोजित पहली झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का समापन हुआ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सी. एम. सिंह, प्रधान महालेखाकार, झारखंड रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महालेखाकार सुभाष कुमार रजक उपस्थित थे।

पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न आयु वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार दिया। अंडर-19, अंडर-17, अंडर-15 के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

चैंपियनशिप के अंतिम मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। पूरे झारखंड से आए युवा पैडलर्स के प्रदर्शन ने दर्शकों और खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।

आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को व्यापक प्रचार-प्रसार देने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने वाले अभिभावकों एवं कोचों, तथा पूरी प्रतियोगिता को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने वाले मुख्य रेफरी और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।