दिल्ली रवाना हुई झारखंड की मुय थाई टीम, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएगी दम

WBC Amateur Muay Thai: WBC एमेच्योर मुएथाई झारखंड की 8 सदस्यीय टीम 21 से 23 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली WBC Amateur Muay Thai National Championship 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुई।

झारखंड टीम का नेतृत्व WBC Amateur Muay Thai Jharkhand के चेयरमैन मोहम्मद इबरार कुरैशी कर रहे हैं। टीम में रौनिका राशी, सानिया खातून, शिवदत्त लोहरा, अंश कुमार सिंह, रौनक कुमार और तेजस्वी कुमार शामिल हैं। टीम के साथ कोच करिश्मा कुमारी भी दिल्ली गई हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने पिछले कई महीनों से नियमित प्रशिक्षण और कठिन अभ्यास किया है। टीम को उम्मीद है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

टीम के दिल्ली रवाना होने के मौके पर खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी।