Vikas Vidyalaya Sports: रांची के विकास विद्यालय के प्रांगण में सीबीएसई क्लस्टर-III के अधीन आयोजित चार दिवसीय एथलेटिक मीट का समापन समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैराली स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लई, डीएवी नंदराज के प्राचार्य रवि प्रकाश, झारखंड एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.डी. सिंह तथा सचिव एस.के. पांडे ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत विकास विद्यालय के प्राचार्य पी.एस. कालरा द्वारा स्वागत एवं संबोधन भाषण देकर की गई।
इसके उपरांत मुख्य अतिथियों, विद्यालय के प्राचार्य तथा सीबीएसई पर्यवेक्षक श्रीमान संतोष कुमार ने तकनीकी प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों तथा विद्यालय के प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी
अंडर-17 (4x100m रिले रेस): विकास विद्यालय रांची के उज्जवल आनंद, अर्पित साहू, चाहत राज और आयुष भगत को स्वर्ण पदक मिला।
अंडर-14 (बालिका वर्ग-हाई जंप): विकास विद्यालय, रांची की अद्वैता आरोही को स्वर्ण पदक मिला।
अंडर-17 (बालक वर्ग-जैवलिन थ्रो): विकास विद्यालय रांची के ईशान थपलियाल को रजत पदक से सम्मानित किया गया।
ओवरऑल ट्रॉफी: डीएवी कैंटोनमेंट एरिया, गयाजी को उनके सर्वांगीण सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘ओवरऑल ट्रॉफी’ प्रदान की गई।
इसके उपरांत विद्यालय के प्राचार्य पी.एस. कालरा द्वारा क्लस्टर-III एथलेटिक मीट के समापन की आधिकारिक घोषणा की गई तथा विद्यालय की शिक्षिका सुश्री सृष्टि टूटी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया।
