झारखंड स्टेट तलवारबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे जौहर, रांची के दलादली में चल रही है प्रतियोगिता

Jharkhand State Fencing Championship: रांची जिला फेसिंग (तलवारबाजी) एसोसिएशन के तत्वाधान में दलादिली स्थित आइडियल एकेडमी ऑफ़ नर्सिंग एजुकेशन के सभागार में तीन दिवसीय झारखंड स्टेट फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में तलवारबाजी के तीनों प्रारूपों,फॉयल ,ईपी तथा सबेर में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों के बीच स्पर्धा हुई।

इसके बाद विजेता खिलाड़ियों के बीच अतिथियों ने पुरस्कार विस्तृत किया।

प्रतियोगिता में रांची, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग और धनबाद जिले के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

मौके पर रांची जिला तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष अर्चित  आनंद, महासचिव जयकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कर्मवीर उरांव,दिनेश सिंह एवं एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

पहले दिन ईपी वर्ग, अंडर-14 में तन्मय कुमार सिंह, शशांक यादव, सुलेख तिग्गा और अर्पण टोप्पो  ने जीत हासिल की।

वहीं शॉबर वर्ग के अंडर-14 में रोहन उरांव , हर्षित तिग्गा,सुमित कुमार सिंह एवं रितेश उरांव ने जीत हासिल की।