National Sports Day: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर झारखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी द्वारा गोस्सनर हाई स्कूल मैदान, रांची में आयोजित भव्य फुटबॉल फाइनल मैच हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रोमांचक फाइनल मुकाबले में गोस्सनर स्कूल की रेड टीम ने ब्लू टीम को 3-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मास्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता सिल्वानुस डुंगडुंग थे।
इस अवसर पर समादेष्टा जैप-2 डॉ. सरोजनी लकड़ा, सावित्री पूर्ति, सुमराय टेटे, विमल लकड़ा, विरेन्द्र लकड़ा, तेलेस्फोर टोप्पो, शाइना किस्पोट्टा, पुष्पा प्रधान, जसमनी सांगा, कान्ति बा, सुकरो सांगा, शशि टोपनो, निकोलस खलखो, कमल होरो, एलेक्सियुस लकड़ा, अरविन्द विजय बिलुंग, सुनील कच्छप, गोस्सनर उच्च विद्यालय की सचिव हिरामणी कच्छप, कुलदीप गुड़िया, दिव्या आनिमा केरकेट्टा, करुणा पूर्ति, सुनील कुल्लू, वाई. के. सुरीन, जगरनाथ भेंगरा सहित कई गणमान्य खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डुंगडुंग ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया और कहा कि झारखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी का “Sports Can Change The Society” का संकल्प सराहनीय है।
कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
