आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की ‘बीवी हो तो ऐसी’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट, प्रीमियर का इंतजार

Vedtimes.com | मनोरंजन डेस्क

Explosive trailer released: बिग बॉस के घर में अपने अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन कर रहीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अब बड़े पर्दे पर भी एक नए अंदाज में नजर आने वाली हैं।

उनकी आगामी भोजपुरी फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का 1 मिनट 47 सेकेंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ट्रेलर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ भोजपुरी सुपर स्टार विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं।

ट्रेलर में दोनों की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री कहानी का अहम आकर्षण नजर आ रही है।

वकील बनने का सपना और शादी के बाद रिश्तों की उलझन

ट्रेलर की शुरुआत आम्रपाली दुबे के किरदार के वकील बनने के सपने से होती है।

लेकिन शादी के बाद कहानी रिश्तों की ऐसी उलझनों में पहुंच जाती है, जहां पति-पत्नी के अलग-अलग स्वभाव और उनके बीच पैदा होने वाले हालात कहानी को दिलचस्प बना देते हैं।

ट्रेलर में भावनाओं के साथ-साथ हास्य और मनोरंजन का भी भरपूर तड़का देखने को मिलता है।

खास तौर पर इसका क्लाइमेक्स दर्शकों को चौंकाता है और साथ ही मुस्कुराने पर मजबूर करता है।

हालांकि कहानी का असली राज क्या है, इसका खुलासा फिल्म के प्रीमियर के बाद ही होगा।

आम्रपाली-विक्रांत की जोड़ी पर टिकी नजर

फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल और लेखक-निर्देशक सोम भूषण हैं।

निशांत उज्जवल के मुताबिक, ‘बीवी हो तो ऐसी’ एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जिसमें रिश्तों, भावनाओं और हास्य को दिलचस्प तरीके से पेश किया गया है।

उन्होंने कहा कि आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत ने अपने किरदारों को बेहद सहज और प्रभावशाली अंदाज में निभाया है।

दोनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री फिल्म की कहानी को और मनोरंजक बनाती है।

निर्माता का कहना है कि इस फिल्म में दर्शकों को आम्रपाली और विक्रांत की जोड़ी एक अलग अंदाज में देखने को मिलेगी।

फिल्म पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं के साथ हास्य का ऐसा मिश्रण पेश करने की कोशिश करती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखे।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत के अलावा फिल्म में रोहित सिंह मटरू, सुबोध सेठ, इशा भारद्वाज, साहिबा, पल्लवी कोहली और सबा खान सहित कई कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म में संजय पांडेय विशेष भूमिका में दिखाई देंगे।

संगीत ओम झा और रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है, जबकि गीत ओम झा, संतोष पाटिल और शेखर मधु ने लिखे हैं।

फिल्म के सिनेमेटोग्राफर प्रमोद पांडेय और एडिटर जितेन्द्र सिंह जीतू हैं।

सह निर्माता डॉ. संदीप उज्जवल और सुशांत उज्जवल, कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय, प्रोडक्शन कंट्रोलर रमेश चौरसिया, सह निर्देशक मंजर खान और लेखक सोम भूषण श्रीवास्तव हैं।

अब प्रीमियर का इंतजार

ट्रेलर में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी, पति-पत्नी के रिश्ते की खट्टी-मीठी कहानी और कॉमेडी के तड़के ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

अब दर्शकों की नजर फिल्म के प्रीमियर की तारीख पर टिकी है।

फिल्म का ट्रेलर यह संकेत जरूर देता है कि ‘बीवी हो तो ऐसी’ में रिश्तों की कहानी के साथ मनोरंजन और एक चौंकाने वाला ट्विस्ट भी देखने को मिल सकता है।