भारत-वेस्टइंडीज T20: रांची में टिकट महंगे क्यों? अन्य शहरों की कीमतों में कितना अंतर

Vedtimes.com | स्पोर्ट्स डेस्क

Why are tickets in Ranchi expensive: रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को होने वाले दूसरे T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

लेकिन इसी उत्साह के बीच टिकट की कीमतों को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
आम क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि मैच देखने के लिए टिकट की शुरुआती कीमत ही 1,600 रूपया है, जबकि इसी सीरीज के दूसरे शहरों में मुकाबला इससे काफी कम कीमत में देखने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

भारत-वेस्टइंडीज की पांच मैचों की T20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू हुई है। लखनऊ के बाद रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में मुकाबले होने हैं।

रांची में 1,600 से 18,000 तक का टिकट

रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए सामान्य टिकट 1,600 रूपया से शुरू होकर 4,500 रूपया तक हैं।

सबसे सस्ता टिकट ईस्ट और वेस्ट हिल का 1,600 रूपया है।

इसके बाद अलग-अलग विंग और स्टैंड के टिकट 2,000, 2,500, 3,000 और 3,500 रूपया तक हैं।

अमिताभ चौधरी पैवेलियन का टिकट 4,500 रूपया रखा गया है।

हॉस्पिटैलिटी श्रेणी में कीमत और ऊपर जाती है…

कॉरपोरेट बॉक्स 8,000 रूपया

हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 9,000 रूपया

एमएस धोनी पैवेलियन लक्जरी पार्लर 10,000 रूपया

कॉरपोरेट लाउंज 15,000 रूपया और प्रेसिडेंट एन्क्लोजर 18,000 रूपया तक है।

यानी एक सामान्य परिवार के लिए 4 टिकट खरीदने पर केवल सबसे सस्ती श्रेणी में ही 6,400 रूपया खर्च होंगे।

यात्रा, खाना और अन्य खर्च अलग।

लखनऊ में 399 रूपया से मुकाबला

रांची की तुलना अगर सीरीज के पहले मुकाबले से करें तो अंतर साफ दिखाई देता है।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 6 अक्टूबर को हुए पहले T20 के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 399 रूपया रखी गई थी।

घोषित श्रेणियों में जनरल स्टैंड लगभग 400 रूपया से 1,000 रूपया तक था।

नॉर्थ VIP टैरेस 1,099 रूपया, साउथ VIP टैरेस 3,499 रूपया और प्रीमियम श्रेणियां इससे काफी ऊपर थीं।

सबसे महंगा टिकट भी 13,500 रूपये का ही था।

इसका मतलब है कि रांची का 1,600 रूपया वाला सबसे सस्ता टिकट भी लखनऊ के शुरुआती टिकट से 1,201 रूपया ज्यादा है, यानी करीब चार गुना।

हालांकि यहां एक बात महत्वपूर्ण है।

दरअसल लखनऊ में घोषित कीमतों पर डायनामिक फेयर लागू था, इसलिए उपलब्धता और मैच के करीब आने के साथ कीमत बदल सकती थी।

इंदौर में 1,000 रूपया से टिकट

तीसरे T20 के मेजबान इंदौर में टिकट की शुरुआती कीमत 1,000 रूपया रखी गई है।

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आधिकारिक टिकट विवरण के अनुसार ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर 1,000 रूपया, वेस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर 1,100 रूपया, ईस्ट सेकंड फ्लोर 1,250 रूपया और वेस्ट सेकंड फ्लोर 1,350 रूपया में उपलब्ध हैं।

वहीं पवेलियन श्रेणी 5,500 रूपया से 8,500 रूपया तक और सबसे महंगी लाइव हॉस्पिटैलिटी श्रेणी 12,500 रूपया तक है।

यानी रांची का शुरुआती टिकट इंदौर के सबसे सस्ते टिकट से 600 रूपया महंगा है।

तीन शहरों की तस्वीर

शहर मैच शुरुआती/रिपोर्टेड टिकट कीमत सबसे महंगी घोषित श्रेणी
लखनऊ 1st T20I ₹399 ₹13,500
रांची 2nd T20I ₹1,600 ₹18,000
इंदौर 3rd T20I ₹1,000 ₹12,500

 

सवाल सिर्फ महंगे टिकट का नहीं, पहुंच का भी है

रांची में टिकट को लेकर विवाद इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि यहां सामान्य दर्शक के लिए उपलब्ध सबसे सस्ती श्रेणी 1,600 रूपया से शुरू होती है।

वहीं उसी सीरीज में लखनऊ में 399 रूपया और इंदौर में 1,000 रूपया से मुकाबला देखने का विकल्प रखा गया।

यह तुलना बताती है कि अलग-अलग क्रिकेट संघ टिकट की कीमत तय करते समय स्टेडियम की क्षमता, स्थानीय टैक्स, टिकट श्रेणी, सुविधाएं, हॉस्पिटैलिटी और आयोजन लागत जैसे कई चीज़ों को ध्यान में रखते हैं।

लेकिन आम दर्शकों के नजरिये से सवाल है कि क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सिर्फ बड़े बजट वाले दर्शकों तक सीमित होना चाहिए, या फिर ऐसे टिकट भी होने चाहिए जिन्हें एक सामान्य परिवार आसानी से खरीद सके?

आम दर्शक के लिए असली तुलना

अगर केवल शुरुआती टिकट कीमत को देखें तो तस्वीर कुछ इस तरह बनती है:

लखनऊ ₹399 → इंदौर ₹1,000 → रांची ₹1,600

यानी रांची का शुरुआती टिकट इंदौर से 60 प्रतिशत महंगा और लखनऊ की शुरुआती कीमत से लगभग 301 प्रतिशत अधिक है।