कुत्ता पालने वालों हो जाओ सावधान, ये खबर आपके लिए है बेहद ज़रूरी

Dog Owners Beware: कुत्ता पालना कभी-कभी कितना खतरनाक हो सकता है, इसकी एक बानगी बिहार के मुजफ्फरपुर में देखने को मिली।

दरअसल घरों में पालतू जानवर (Pet Animals) या पक्षियों का शौक बहुत लोगों को होता है। जानवरों में सबसे ज़्यादा पाले जाना वाला कुत्ता होता है।

कुत्ते को सभी जानवरों में सबसे वफादार माना जाता है। यही वजह है कि ज़्यादातर लोग कुत्ते को ही पालना पसंद करते हैं। कुत्तों में कई तरह की प्रजातियां होती हैं। उन्हीं में से एक होती हैं Rottweiler Germany.

क्या है रोटवीलर की खासियत

रोटवीलर जर्मनी (Rottweiler Germany) में पाये जाने वाले कुत्तों की एक नस्ल है। यह बुद्धिमान और बहादुर होने के साथ ही शारीरिक रूप से काफी मजबूत होता है। इसी वजह से लोग इस नस्ल को पालना पसंद करते हैं।

रोटवीलर का शिकार बना मासूम

मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब एक रोटवीलर कुत्ते ने 21 माह के मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित अघोरिया बाजार के सतपुरा कॉलोनी की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बच्चा अपने ड्राइवर के साथ घर के बाहर टहल रहा था।

इसी दौरान अचानक रोटवीलर कुत्ता वहां पहुंचा और बच्चे पर झपट पड़ा।

चिकित्सकों ने बचायी बच्चे की जान

घटना के बाद घबराये परिजन घायल बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को Anti-Rabies Injection लगाया गया, ताकि किसी तरह का कोई संक्रमण ना हो।

दहशत में लोग

रोटवीलर कुत्ते के इस हमले ने मुहल्ले के लोगों को चिंता में डाल दिया है। इधर पीड़ित परिवार बेहद सदमे में है। मिल रही जानकारी के मुताबिक कुत्ता मुहल्ले के निवासी सौरभ शर्मा का है।

सौरभा वहां निवास नहीं करते और कुत्ते को किरायेदारों और कुछ लोगों के भरोसे छोड़ रखा है। पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।