Bangladesh Vs Zimbabwe ODI: जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में करारी शिकस्त अभी बांग्लादेशी क्रिकेट फैन भूले नहीं होंगे कि एक और गहरा ज़ख्म मिल गया।
हरारे के मैदान पर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि बांग्लादेश के बल्लेबाज 116 रन बनाते-बनाते पस्त हो गये।
नाहिद राणा ने बांग्लादेशी बल्लेबाजी की कमर तोड़ी
टॉस जीतकर बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
बांग्लादेश का यह फैसला सही साबित करते हुए गेंदबाजों ने बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
36.4 ओवर में बांग्लादेश की टीम 141 रन पर ऑल आउट हो गयी।
जिम्बाब्वे के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाये।
एक समय जिम्बाब्वे के 70 रनों पर 8 विकेट गिर गये थे।
नौवें नंबर पर उतरे न्यूमैन न्यामहुरी और दसवें नंबर पर उतरे रिचर्ड न्गारवा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
न्यूमैन न्यामहुरी ने 33 और रिचर्ड ने 27 रन बनाये।
बांग्लादेश की तरफ से नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके।
तस्कीन अहमद ने 2 और हसन मिराज ने 1 बल्लेबाजों को आउट किया।
142 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाये बांग्लादेशी बल्लेबाज
महज 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम आसान जीत का सोच मैदान पर उतरी।
लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों के मन में कुछ और था।
गेंदबाजों का ऐसा कहर बरपा कि बांग्लादेश की टीम महज 116 रनों पर ऑल आउट हो गयी।
जिम्बाब्वे के कप्तान रिचर्ड नगारवा ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया।
ब्रैड इवांस ने भी 3 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा।
ब्लेसिंग मुजरबानी और न्यामहुरी ने 2-2 विकेट चटकाये।
बांग्लादेश के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाये।
विकेटकीपर बल्लेबाज नुरूल हसन ने सबसे ज़्यादा 31 रन बनाये, जबकि तौहिद हृदय ने 25 रनों का योगदान दिया।
मेंहदी हसन मिराज ने दहाई का आंकड़ा छूते हुए 10 रन बनाये।
न्यूमैन न्यामहुरी को उनकी शानदार बल्लेबाजी 33 रन और गेंदबाजी (2 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
