Obscure player in IPL: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। आधा से अधिक मुकाबला खत्म हो चुका है और अब प्लेऑफ की जंग के लिए टीमें आखिरी कोशिश में जुटी हैं।
लोगों के बीच चर्चित खिलाड़ी
इन सबके बीच इस बार कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल।
सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन।
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज संजू सैमसन और आयुष महात्रे।
पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर।
दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल।
गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन और जोस बटलर।
लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन खान और आयुष बडोनी।
मुंबई इंडियंस के रियान रिकल्टन और अल्लाह गजफनर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के विराट कोहली और सुयश शर्मा।
ये वो खिलाड़ी हैं जो इस समय आईपीएल में सबसे ज़्यादा चर्चा में बने हुए हैं।
लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो चुपचाप अपनी प्रतिभा और हुनर के दम पर एक अलग मुकाम हासिल कर रहा है।
वो न सिर्फ अपने प्रदर्शन में स्थिरता रखे है बल्कि कई अहम मुकाबलों में अपनी टीम के जीत के सूत्रधार भी रहे हैं।
क्लासिक क्लासेन का क्लास
हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन की।
क्लासेन इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से आईपीएल में खेल रहे हैं।
तेज बल्लेबाजी के इस दौर में इस बार हर टीम के कई खिलाड़ियों के नाम सबकी ज़ुबान पर हैं।
लेकिन क्लासेन गुमनामी में रहकर भी टीम के सबसे मजबूत स्तंभ साबित हो रहे हैं।
दूसरों से क्यों अलग हैं हेनरिक
मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाना।
IPL सीजन 2023-24-25 में 88 से अधिक छक्के लगाये।
2023 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 83 गेंदों पर 174 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली।
आईपीएल में क्लासेन 39 गेंदों पर नाबाद शतक जमा चुके हैं।
आईपीएल सीजन 19 में प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
9 मैचों में क्लासेन ने 59.14 की औसत से 414 रन बनाये हैं।
इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.41 का रहा है।
4 अर्धशतक के साथ वे ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
हेनरिक क्लासेन का योगदान
पहला मैच Vs RCB- हेनरिक क्लासेन तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 29 पर 3 विकेट गिरने का बाद ईशान किशन के साथ मिलकर 97 रनों की साझेदारी की।
दूसरा मैच Vs KKR- टीम ने 226 रनों का टोटल खड़ा किया जिसमें सबसे ज़्यादा 52 रनों का योगदान दिया।
तीसरा मैच Vs LSG- टीम 156 रन ही बना सकी जिसमें क्लासेन ने सबसे ज़्यादा 62 रन बनाये।
चौथा मैच Vs PBKS- सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों में टीम की तरफ से दूसरे नंबर पर रहे। 39 रनों की पारी खेली।
पांचवा मैच Vs RR- टीम की तरफ से दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
छठा मैच Vs CSK- टीम की ओर 59 रन बनाकर अभिषेक के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर रहे।
सातवां मैच Vs DC- 13 गेंदों पर नाबाद 37 रन। टीम की तरफ से दूसरे बड़े स्कोरर रहे।
आठवां मैच Vs RR- 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
नौवां मैच Vs MI- मुंबई के खिलाफ फंसे मैच में तूफानी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को मैच जीत दिलायी। 30 गेंदों पर नाबाद 65 रनों की पारी खेली।
ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन अपनी ही टीम के अभिषेक शर्मा से महज 9 रन पीछे हैं।
वो इस रेस में 414 रनों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
