फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड की भिड़ंत आज, दोनों टीमें अब तक रही हैं अजेय, विजेता की स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

Argentina Vs England today: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगी।

दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर खिताबी भिड़ंत से बस एक कदम दूर होना चाहेंगी।

यह मुकाबला जीतने वाली टीम का वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन के साथ खिताबी भिड़ंत होगी।

अभी तक दोनों ही टीमें रही हैं अजेय

इंग्लैंड इस बार के वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी है।

ग्रुप स्टेज के मैच में इंग्लैंड ने क्रोएशिया, घाना और पनामा को हराया था।

वहीं नॉक आउट राउंड में डीआर कांगो, मैक्सिको और नॉर्वे को शिकस्त दी।

इधर अर्जेंटीना भी इस वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में है।

ग्रुप स्टेज में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन को शिकस्त दी थी।

जबकि नॉक आउट राउंड में केप वर्डे, मिस्र और स्विट्जरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।

हेड टू हेड मुकाबलों में दोनों टीमें

दोनों ही टीमों के बीच कुल 14 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं।

इनमें 6 मैचों में इंग्लैंड ने बाजी मारी है जबकि अर्जेंटीना ने 2 मैच जीते हैं।

5 मैचों में कोई परिणाम नहीं निकल सका।

फीफा वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 5 बार भिड़ी हैं। इसमें इंग्लैंड ने 3 मैच जीता जबकि अर्जेंटीना ने 2 मैचों में बाजी मारी है।

अर्जेंटीना की टीम 3 बार विश्व चैंपियन रह चुकी है, जबकि इंग्लैंड ने एकमात्र बार यह खिताब जीता है।

लियोनेल मेसी पहली बार खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाफ

अर्जेंटीना के कप्तान और दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 200 से ज़्यादा मैच खेले हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेल पाये हैं।

इस प्रतियोगिता में मेसी सबसे ज़्यादा 8 गोल कर गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं।

वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन भी 6 गोल दाग चुके हैं।

ऐसे में यह मुकाबला लियोनेल मैसी बनाम हैरी केन के रूप में देखा जा रहा है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र

मेसी के अलावा अर्जेंटीना के प्रशंसकों की नज़रें लुटारो मार्टिनेज, लिसैंड्रो मार्टिनेज, एन्जो फर्नांडीज और अल्वारेज पर रहेंगी।

वहीं इंग्लैंड के समर्थक कप्तान हैरी केन के अलावा जेड बेलिंगहम, एंथनी गार्डन, इलियट एंडरसन, मार्क गुएही और बुकायो साया से बेहतर खेल की उम्मीद करेंगे।