22वीं झारखण्ड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न, झारखंड सशस्त्र पुलिस-06 जमशेदपुर ओवरऑल चैंपियन

Jharkhand Armed Police Zonal Sports: 22वीं झारखण्ड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न हो गया।

रांची के हरिवंश राय टाना भगत इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता का समापन हुआ।

3 दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 28 खेलों का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में 1600 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।

आयोजन में 165 तकनीकी पदाधिकारियों/निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि झारखण्ड सशस्त्र पुलिस की अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे रहीं।

इस दौरान भव्य मार्च पास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें झारखण्ड सशस्त्र पुलिस की विभिन्न वाहिनियों के जवानों ने मार्च किया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण सुनील भास्कर, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस द्वारा दिया गया।

उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि प्रिया दुबे ने अपने भाषण में कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक दक्षता बढ़ती है।

उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी जवानों से खेलों में निरंतर भागीदारी की अपील की।

समारोह में विभिन्न खेलों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर कार्तिक एस (पुलिस उप महानिरीक्षक), ईमेलदा एक्का, अविनाश कुमार, दीपक प्रसाद, वरीय पुलिस उपाधीक्षक धीरेन्द्र नारायण बंका, 21 वाहिनियों से आए टीम मैनेजर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन समादेष्टा, झा.स.पु.-2, टाटीसिलवे, रांची की डॉ. सरोजनी लकड़ा द्वारा दिया गया।

उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, खिलाड़ियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

खेल-कूद प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची

ओवरआल चैंपियन

झा.स.पु.-06, जमशेदपुर

फुटबॉल

पुरुष: विजेता- एस.आई.एस.एफ. बोकारो। उप-विजेता- झा.स.पु.-04, बोकारो।

महिला: विजेता- आई.आर.बी.-01, जामताड़ा। उप-विजेता- आई.आर.बी.-10, पलामू।

बास्केटबॉल

पुरुष: विजेता- झा.स.पु.-06, जमशेदपुर। उपविजेता- झा.स.पु.-04, बोकारो।

महिला: विजेता- आई.आर.बी.-01, जामताड़ा। उपविजेता- झा.स.पु.-10, होटवार।

वॉलीबॉल

पुरुष: विजेता- झा.स.पु.-02, टाटीसिलवे। उपविजेता- झा.स.पु.-01,डोरंडा।

महिला: विजेता- झा.स.पु.-10, होटवार। उपविजेता- आई.आर.बी.-05, गुमला।

हॉकी

पुरुष: विजेता- झा.स.पु.-04, बोकारो। उपविजेता- एस.आई.एस.एफ. बोकारो।

कबड्डी

पुरुष: विजेता- झा.स.पु.-10, होटवार। उपविजेता- झा.स.पु.-04, बोकारो।

महिला: विजेता- झा.स.पु.-10, होटवार। उपविजेता- आई.आर.बी.-10, पलामू।

हैण्डबॉल

पुरुष: विजेता- झा.स.पु.-06, जमशेदपुर। उपविजेता- झा.स.पु.-02, टाटीसिलवे।

महिला: विजेता- झा.स.पु.-10, होटवार। उपविजेता- आई.आर.बी.-01, जामताड़ा।

एथलेटिक्स

पुरुष: विजेता- झा.स.पु.-06, जमशेदपुर। उपविजेता- झा.स.पु.-02, टाटीसिलवे।

महिला: विजेता- झा.स.पु.-10, होटवार। उपविजेता- आई.आर.बी.-01, जामताड़ा।

बैडमिंटन

पुरुष: विजेता- झा.स.पु.-01, डोरंडा। उपविजेता- झा.स.पु.-06, जमशेदपुर।

महिला: विजेता- आई.आर.बी.-03, चतरा। उपविजेता- आई.आर.बी.-04, लातेहार।

क्रिकेट

पुरुष: विजेता- एस.आई.एस.एफ. बोकारो। उपविजेता- झा.स.पु.-04, बोकारो।