Argentina reached in semifinal: फीफा वर्ल्ड कप में चारों सेमीफाइनलिस्ट के नाम तय हो गये हैं।
दुनिया की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
ये चारों टीमें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताब से महज 2 कदम दूर हैं।
फ्रांस, स्पेन और इंग्लैंड के बाद अब अर्जेंटीना सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गयी।
चौथे क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया।
पहले हाफ में अर्जेंटीना ने बनायी बढ़त
मैच की शुरूआत से ही अर्जेंटीना की टीम ने आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए कई हमले किये।
मैच के 10वें मिनट में लियोनेल मेसी के शॉट पर एलेक्सिस मैक ने हेडर के जरिये पहला गोल दागा।
इस गोल के साथ ही अर्जेंटीना ने 1-0 की बढ़त बना ली।
पहले हाफ में दोनों ही टीमें कोई और गोल नहीं कर पायी।
दूसरे हाफ में स्विस खिलाड़ी ब्रील एम्बोलो ने अर्जेंटीना की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गोल दाग दिया।
मैच के 72वें मिनट में हुए इस गोल के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर आ गयीं।
एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना पड़ा भारी
दूसरे हाफ में दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर पायी।
आखिरकार मैच एक्स्ट्रा समय की ओर गया, जिसमें अर्जेंटीना की टीम हावी रही।
112वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने 18 शानदार गोल दागकर अर्जेंटीना को 2-1 से आगे कर दिया।
वहीं आखिरी मिनटों में लौतारो मार्टिनेज ने टीम की तरफ से तीसरा गोल दागकर जीत का अंतर 3-1 कर दिया।
अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है।
सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का आमना-सामना इंग्लैंड से होगा।
अर्जेंटीना की टीम के नाम अनोखा रिकॉर्ड
इस विश्व कप में अर्जेंटीना के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा बार एक्स्ट्रा टाइम खेलने वाली टीम अर्जेंटीना बन गयी है।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले को मिलाकर अर्जेंटीना ने 13 बार एक्स्ट्रा टाइम तक मैच खेला है।
हालांकि स्विट्जरलैंड की टीम एम्बेलो को रेड कार्ड दिखाये जाने की वजह से सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेल रहे थे।
बावजूद इसके अर्जेंटीना के हमलों से न सिर्फ डिफेंस ने बेहतर खेल दिखाया बल्कि स्ट्राइकर्स ने भी अटैक करने का मौका नहीं छोड़ा।
