एशियन गेम्स 2026: झारखंड की साइकिलिस्ट सरिता कुमारी का भारतीय टीम में चयन

Jharkhand cyclist Sarita Kumari: जापान के नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय साइकिलिंग टीम में झारखंड की प्रतिभाशाली साइकिलिस्ट सरिता कुमारी का चयन हुआ है।

सरिता के भारतीय टीम में चयन से झारखंड के खेल जगत और साइकिलिंग से जुड़े खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

झारखंड साइकिलिंग संघ के अनुसार, सरिता कुमारी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की है।

निरंतर मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई है।

साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनिंदर पाल सिंह और झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने सरिता कुमारी के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि झारखंड में साइकिलिंग के बढ़ते स्तर और राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रही पहचान का प्रमाण है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सरिता कुमारी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

खेल जगत से मिल रही बधाइयां

सरिता कुमारी के भारतीय टीम में चयन पर झारखंड के खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हसदा, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा, झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा सहित संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरिता को शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में सुरजीत कुमार, शिर्डी सिंह, पुष्पा हसन, जितेंद्र महतो, दिलीप गुप्ता, शशिकांत पांडे, दीपक हेंब्रम, रितेश झा, नरेश कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्र बहादुर सिंह, राजकुमार मेहता, प्रोन्नति रानी सिंह, सतविंदर कौर, तस्लीम खान और अनिता समेत अन्य लोग शामिल हैं।

इसके अलावा जेएसएसपीएस के प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट और प्रथम शर्मा ने भी सरिता कुमारी को बधाई देते हुए एशियन गेम्स में उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

झारखंड साइकिलिंग संघ ने विश्वास जताया है कि सरिता कुमारी एशियन गेम्स 2026 में अपने प्रदर्शन से देश और झारखंड को गौरवान्वित करेंगी।