दिल्ली में झारखंड का नाम रोशन कर वापस लौटे खिलाड़ी, मुआय थाई प्रतियोगिता में झारखंड के सभी खिलाड़ियों ने जीता पदक

Muay Thai competition: दिल्ली में आयोजित WBC Amateur Muay Thai Open Championship में झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।

इस प्रदर्शन के बाद सभी खिलाड़ी झारखंड वापस लौटे।

रांची वापस लौटने पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर सभी ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

दरअसल दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 21 एवं 22 जुलाई को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के कुल 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।

टीम ने कुल 4 स्वर्ण पदक एवं 2 रजत पदक अपने नाम किए।

पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं

शिवदत्त लोहरा– स्वर्ण पदक

अंश कुमार सिंह– स्वर्ण पदक

तेजस्वी कुमार– स्वर्ण पदक

सानिया खातून– स्वर्ण पदक

रौनिका रशी– रजत पदक

रौनक कुमार– रजत पदक

टीम कोच- करिश्मा कुमारी

WBC Amateur Muay Thai Jharkhand के चेयरमैन मोहम्मद इबरार कुरैशी ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि झारखंड में मुआय थाई खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा सहयोगियों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

खिलाड़ियों के स्वागत के दौरान रेनू सिंह, टन्नू देवी, साक्षी कुमारी, कंचन सिंह, राहुल सिंह एवं नदीम कुरैशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।