उर्विल पटेल की सुनामी में उड़े लखनऊ के गेंदबाज, जीत की हैट्रिक के साथ चेन्नई अंक तालिका में पांचवे स्थान पर

IPL CSK Vs LSG: शुरूआती मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने लय में लौट चुकी है।

रविवार के लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर चेन्नई ने जीत की हैट्रिक लगायी।

इसी के साथ प्लेऑफ की रेस में सीएसके ने एक कदम और बढ़ा लिया है।

इस जीत के साथ चेन्नई अब अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच गयी है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाये।

सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिश गेंदबाजों पर कहर बनकर बरपे।

महज 33 गेंदों पर जोश ने 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 85 रन बनाये।

उनके अलावा शाहबाज अहमद ने ही थोड़ी बेहतर बल्लेबाजी की।

मिचेल मार्श 10, निकोलस पूरन 1, ऋषभ पंत 15, एडेन मारक्रम 6, रघुवंशी 18 और हिम्मत ने 17 रन बनाये।

चेन्नई की ओर से जेमी ओवर्टन 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

अंशुल कंबोज ने 2 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा।

उर्विल पटेल की सुनामी में उड़े गेंदबाज

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरूआत शानदार रही।

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 3.3 ओवर में ही 45 रन जोड़ दिये।

संजू सैमसन 28 रन बनाकर दिग्वेश राठी का शिकार बने।

इसके बाद उतरे उर्विल पटेल ने आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक बनाने की बराबरी की।

उर्विल में सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक बनाने वाले यशस्वी जायसवाल की बराबरी की।

2 चौके और 8 छक्के की मदद से 23 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली।

उर्विल की पारी ने लखनऊ की जीत की उम्मीदों को छीन लिया।

कप्तान ऋतुराज ने 42, कार्तिक शर्मा ने 20 और ब्रेविस ने 10 रनों का योगदान दिया।

उनके आउट होने के बाद प्रशांत वीर और शिवम दुबे ने नाबाद रहते हुए जीत दिला दी।

लखनऊ के लिए शहबाज अहमद और दिग्वेश राठी ने 2-2 विकेट लिये।