लगातार सातवीं हार के बाद मिली चेन्नई सुपर किंग्स को जीत, संजू सैमसन और ओवर्टन का बेहतरीन खेल, दिल्ली कैपिटल्स हारा

Chennai Super Kings Vs Delhi Capitals: आईपीएल सीजन 19 में हार की हैट्रिक के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत का खाता खोल लिया।

शनिवार की देर रात तक चले मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया।

पिछले आईपीएल से अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार 7 मुकाबले हारे थे। इसी के साथ 7 मुकाबलों में हार के बाद 8वें मुकाबले में जीत दर्ज की।

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 212 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 189 रनों पर ऑल आउट हो गयी।

संजू सैमसन की शानदार पारी

चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ एक बार फिर बल्लेबाजी में फेल हुए। 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गये।

उसके बाद आये आयुष महात्रे ने शानदार बल्लेबाजी की और संजू सैमसन के साथ मिलकर 113 रनों की साझेदारी की।

आयुष ने 36 गेंदों पर 59 रन बनाये और रिटायर्ड आउट हुए।

शिवम दुबे ने 10 गेंदों पर 20 रन बनाये।

एक छोर पर टिके संजू सैमसन ने 3 मैचों में खराब खेल के बाद ज़बरदस्त शुरूआत की।

दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए संजू ने 53 गेंदों पर 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से 115 नाबाद रन बनाये।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी रही।

5 ओवर में ही केएल राहुल और निसांका ने 61 रन जोड़ दिये। लेकिन केएल राहुल के आउट होते ही विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

राहुल 18, निसांका 41, रिजवी 8, अक्षर पटेल 1, डेविड मिलर 17, आशुतोष 10, आकिब 4, कुलदीप 4, एनगिडी 3 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि ट्रिस्बन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी की जीत की एक छोटी सी उम्मीद जगायी थी।

लेकिन उनके 60 रनों पर आउट होने के बाद पूरी टीम 189 रनों पर ऑल आउट हो गयी।

ओवर्टन और कंबोज की घातक गेंदबाजी

चेन्नई के गेंदबाज जेमी ओवर्टन और अंशुल कंबोज ने दिल्ली के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया।

ओवर्टन ने 4 विकेट झटके जबकि कंबोज ने 3 विकेट अपने नाम किया।

मैच का स्कोर कार्ड

चैन्नई सुपर किंग्स बल्लेबाजी 212/2

संजू सैमसन- 115* (52) {15*4, 4*6}

आयुष महात्रे- 59 (36) {3*4} {4*6}

शिवम दुबे- 20* (10) {2*4, 1*6}

दिल्ली कैपिटल्स गेंदबाजी

अक्षर पटेल- 1/39 (4)

दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी 189/10

ट्रिस्बन स्टब्स 60 (38) {4*4, 3*6}

पाथुम निसांका 41 (24) {5*4, 2*6}

आशुतोष शर्मा 19 (10) {1*4, 2*6}

चैन्नई सुपर किंग्स गेंदबाजी

जेमी ओवर्टन- 4/18 (4)

अंशुल कंबोज- 3/35 (4)