भारत और इंग्लैंड के बीच निर्णायक वनडे आज, सीरीज में बराबरी पर हैं दोनों टीमें, रोहित-कोहली पर रहेंगी निगाहें

Decisive ODI between India and England: टी-20 सीरीज में करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में शानदार वापसी की।

पहले मुकाबले में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की।

3 एकदिवसीय मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।

ऐसे में तीसरा वनडे मैच अब सीरीज का फैसला करने वाला बन गया है।

जो भी इस मैच को जीतेगा वो सीरीज पर भी कब्ज़ा जमा लेगा।

पहला मुकाबला भारत ने जीता था

सीरीज का पहला मुकाबला भारत के नाम रहा था।

पहला एकदिवसीय मैच भारत ने 6 विकेट से जीत सीरीज की शानदार शुरूआत की थी।

वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार वापसी की थी।

4 विकेट से इस मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया।

अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाना है।

जो भी इस मुकाबले को जीतेगा वह सीरीज अपने नाम करेगा।

मैच से पहले टीम इंडिया को लगा झटका

तीसरे वन डे पहले ही भारतीय टीम को एक झटका लगा है।

दरअसल ऑलराउंडर और पहले मैच के हीरो रहे वाशिंगटन सुंदर चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल पायेंगे।

दूसरे मैच के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी।

ऐसे में सुंदर की जगह विकल्प के तौर पर किसी दूसरे खिलाड़ी को जगह मिलेगी।

पहले मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर ने 52 गेंदों पर 57 नाबाद रन बनाये थे।

अक्षर पटेल के साथ 102 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी।

वहीं रोहित शर्मा के संन्यास के अटकलों के बीच उनके प्रदर्शन पर भी नज़रें रहेंगी।

दूसरे मैच में केएल राहुल की तबियत खराब होने की वजह से ईशान किशन को मौका दिया गया था।

लेकिन ईशान उस मैच में बल्लेबाजी की छाप नहीं छोड़ पाये ऐसे में देखना होगा कि इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर किसे मौका मिलता है।

भारतीय टीमः शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, प्रसिद्द कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर ब्रार।