फीफा वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला आज, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी भिड़ंत, जानते हैं स्पेन का फाइनल तक का सफर कैसा रहा

Spain’s journey to the final: फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना और स्पेन की भिड़ंत होनी है।

मुकाबला आज रात भारतीय समयानुसार 12.30 बजे शुरू होगा।

पूरी दुनिया की नज़रें इस महामुकाबले पर होगी।

स्पेन की टीम अपने दूसरे विश्व कप खिताब की ओर एक कदम और बढ़ाना चाहेगी।

क्वार्टर फाइनल तक एक भी गोल नहीं खाने वाली टीम स्पेन ने सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले कई टीमों का सपना तोड़ा है।

आईये जानते हैं कि स्पेन ने फाइनल तक पहुंचने में कौन-कौन सी टीमों को हराया।

मौजूदा विश्व कप में स्पेन की टीम ने एकमात्र गोल खाया है।

इस बार सबसे संतुलित खेल का प्रदर्शन करने वाली टीमों में सबसे उपर स्पेन है।

स्पेन के फाइनल तक पहुंचने का सफर

ग्रुप स्टेज में केप वर्डे से 0-0 से ड्रा खेला

पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन ने इस विश्व कप की शुरूआत बेहतरीन नहीं किया।

पहले ही मैच में उसकी भिड़ंत पहली बार विश्व कप खेल रही केप वर्डे की टीम

से हुई।

लेकिन केप वर्डे ने स्पेन को चौंकाते हुए मुकाबला ड्रॉ पर रोक दिया।

अटलांटा में खेले गये इस मैच में केप वर्डे के 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा ने

शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्पेन के हमलों को रोका।

वोजिन्हा को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त दी

ग्रुप चरण के दूसरे मुकाबले में स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त

दी।

स्पेन ने आक्रामक खेल दिखाते हुए सऊदी अरब को चित कर दिया।

इस मुकाबले में स्पेन के मिकेल ओयारज़ाबल ने 2 गोल जबकि लामिन यामल ने 1 गोल दागा।

चौथा गोल सऊदी के हसन अल तबक्ती के आत्मघाती गोल से हुआ।

ग्रुप चरण में ही उरुग्वे को 1-0 से हराया

ग्रुप स्टेज के तीसरे मुकाबले में स्पेन ने उरुग्वे को 1-0 से हराया।

स्पेन के मिडफील्डर एलेक्स बाएना ने एकमात्र गोल दागा।

दो बार चैंपियन रही उरुग्वे की टीम बिना एक भी मैच जीते प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।

स्पेन ने ग्रुप H में शीर्ष स्थान प्राप्त किया

ग्रुप चरण के मुकाबलों में बेहतर खेल दिखाकर स्पेन ने अपने ग्रुप एच (H) में 7 अंकों के साथ नंबर-1 पोजिशन हासिल किया।

नॉक आउट राउंड के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रिया को हराया

फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हरा दिया।

इस मैच में स्पेन की तरफ से मिकेल ओयारज़ाबर ने 2 गोल जबकि पेड्रो पोरो ने 1 गोल दागा।

प्री-क्वार्टर में रोनाल्डो का सपना तोड़ क्वार्टर में पहुंची स्पेन

स्पेन ने पुर्तगाल का सपना तोड़ उसे 1-0 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

इसी के साथ पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया।

इस मुकाबले में पुतर्गाल की टीम कोई गोल नहीं कर पायी जबकि स्पेन की तरफ से सबस्टिट्यूट मिकेल मेरिनो ने मैच का एकमात्र गोल दागा।

क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में स्पेन

फीफा वर्ल्ड के क्वार्टर फाइनल में स्पेन का बेल्जियम से आमना-सामना हुआ।

प्री-क्वार्टर फाइनल तक एक भी गोल नहीं खाने वाली स्पेन की टीम को इस मुकाबले में 1 गोल खाना पड़ा।

स्पेन की तरफ से फैबियन रुइज और मिकेल मेरिनो ने गोल दागा, जबकि बेल्जियम की तरफ से चार्ल्स डी. केटेलेयर ने 1 गोल दागा।

फ्रांस का सपना तोड़ फाइनल में पहुंचा स्पेन

पिछले दो बार से विश्व कप के फाइनल में पहुंच रही फ्रांस की टीम को स्पेन के लिए बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा था।

लेकिन स्पेन ने मैदान पर तस्वीर ही बदल दी।

मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो ने गोल दागकर फ्रांस को 2-0 से हरा दिया।