डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना फिर खिताबी भिड़ंत में, आखिरी 7 मिनट में गेम पलट इंग्लैंड का सपना किया चूर, लियोनेल मेसी का चला जादू

Argentina are back in the title clash: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना एक बार फिर खिताबी भिडंत में पहुंच गया है।

दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनायी।

फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला स्पेन में होगा, जो पहले ही फ्रांस को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है।

पहले हाफ में रहा बराबरी का मुकाबला

मैच की शुरूआत दोनों टीमों ने आक्रामक खेल से की।

अर्जेंटीना और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर जोरदार हमले किये।

कई गोल के मौके भी लगे लेकिन दोनों टीमों के डिफेंस ने इस मौके का फायदा नहीं उठाने दिया।

पहले हाफ का खेल गोल रहित रहा और दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं।

दूसरे हाफ का सांसें थमा देने वाला खेल

पहले हाफ में बराबरी के खेल के बाद दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने अटैकिंग शुरूआत की।

हालांकि अर्जेंटीना के मुकाबले इंग्लैंड ज़्यादा अटैकिंग नज़र आया।

इसी का नतीज़ा देखने को मिला मैच के 55वें मिनट में।

कप्तान हैरी कैन के शानदार मूव पर मार्गन रोजर्स ने लो क्रॉस दिया।

इसका फायदा उठाते हुए एंथनी गार्डन ने सीधा गोल पोस्ट में गेंद पहुंचा दिया।

इसी के साथ इंग्लैंड ने मैच में 1-0 की बढ़त बना ली।

खेल के 84 मिनट हो चुके थे और इंग्लैंड की बढ़त बरकरार थी।

लगभग 7 मिनट का खेल बाकी था और सभी यह मान बैठे थे कि इंग्लैंड फाइनल में पहुंच चुका है।

लेकिन इस मैच में जादुई फुटबॉलर लियोनेल मेसी का कमाल अभी बाकी था।

लियोनेल मेसी के मैजिक से इंग्लैंड चित

इंग्लैंड के प्रशंसकों में जश्न का दौर शुरू हो गया था।

लेकिन अर्जेंटीना ने बताया कि वो गत चैंपियन है और उसके पास लियोनेल मेसी जैसा खिलाड़ी है।

अर्जेंटीना के फैंस की उम्मीद खत्म हो रही थी, इंग्लैंड के खेमे में खुशी की लहर थी।

मैच के निर्धारित 90 मिनट में महज 5 मिनट बाकी थे और अर्जेंटीना ने यहां से बाजी पलट दी।

मैच के 85वें मिनट में लियोनेल मेसी ने डिफेंडर्स को बीट करते हुए एंजो फर्नांडेज को पास दिया जिसे उन्होंने बॉक्स के बाहर से ही गोल पोस्ट में मार दिया।

एक्सट्रा टाइम में लियोनेल मेसी ने एक और सटीक पास दिया जिसे लाउतारो मार्टिनेज ने गोल में बदल दिया।

7 मिनट पहले तक 0-1 से पिछड़ रही अर्जेंटीना की टीम अब 2-1 से आगे हो गयी थी।

जैसे ही रेफरी ने मैच खत्म होने की सिटी बजायी, अर्जेंटीना के फैंस और खिलाड़ी झूम उठे।