दिल्ली कैपिटल्स की नज़र जीत की हैट्रिक पर, गुजरात टाइटंस जीत का खाता खोलने को बेताब

IPL Delhi Capitals vs Gujarat Titans: आईपीएल में बुधवार की शाम दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी।

एक तरफ अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत का हैट्रिक लगाना चाहेगी।

वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस जीत का खाता खोलना चाहेगी।

दिल्ली की टीम संतुलित

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी शानदार फॉर्म में हैं।

पिछले दोनों मुकाबलों में उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलायी है।

पिछले मैच में सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका भी फॉर्म में लौट चुके हैं।

हालांकि केएल राहुल और नीतीश राणा का बल्ला अभी तक खामोश रहा है।

टीम को उम्मीद है कि आज के मुकाबले से दोनों बल्लेबाजों का बल्ला गरजना शुरू हो जायेगा।

डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल जेमिसन पर भी बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी, टी. नटराजन और मुकेश कुमार तेज गेंदबाजी की बेहतरीन अगुवाई कर रहे हैं।

स्पिनरों में कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने अब तक किफायती गेंदबाजी की है।

गुजरात टाइटंस की टीम

गुजरात के लिए उसका बल्लेबाजी क्रम चिंता का विषय है।

साईं सुदर्शन पिछले मैच से फॉर्म में आ चुके हैं। लेकिन अन्य बल्लेबाजों का बल्ला अभी तक खामोश ही रहा है।

कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरूख खान, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया से मैच में बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीदें रहेंगी।

गेंदबाजी में भी रबाडा और सिराज महंगे साबित हो रहे हैं।

राशिद खान पर पूरी टीम की ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

दिल्ली और गुजरात के बीच आईपीएल में अब तक 7 बार भिड़ंत हो चुकी है।

इनमें 4 में गुजरात टाइटंस ने जबकि 3 बार दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 12

जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरूख खान, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, राहुल तेवतिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 12

प्रथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और टी. नटराजन।