Durand Cup 2026: डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में दिल्ली एससी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन एयरफोर्स को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से करारी शिकस्त दी।
रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली एससी ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और पूरे मैच में आक्रामक फुटबॉल खेली।
पहले हाफ में दिल्ली एससी का दबदबा
मुकाबले की शुरुआत से ही दिल्ली एससी के खिलाड़ियों ने इंडियन एयरफोर्स पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
टीम को इसका फायदा 11वें मिनट में मिला, जब दिल्ली एससी ने मैच का पहला गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली।
इसके बाद दिल्ली एससी ने लगातार हमले जारी रखे और 39वें मिनट में दूसरा गोल कर दिया।
पहले हाफ की समाप्ति तक दिल्ली एससी 2-0 से आगे रही।
दूसरे हाफ में गोलों की बारिश
दूसरे हाफ में इंडियन एयरफोर्स ने वापसी की कोशिश की और पहला गोल दागा।
48वें मिनट में सैमुअल वानलालपेका ने टीम के लिए गोल दागा।
यह इंडियन एयरफोर्स का मैच में एकमात्र गोल रहा।
हालांकि, इस गोल के बाद दिल्ली एससी ने अपना आक्रामक अंदाज और तेज कर दिया।
दिल्ली की टीम ने 55वें, 63वें, 65वें और 79वें मिनट में लगातार गोल दागकर मुकाबले को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया।
इसके बाद इंजरी टाइम में दिल्ली एससी ने सातवां गोल दागकर मुकाबले को शानदार अंदाज में समाप्त किया और 7-1 की बड़ी जीत दर्ज की।
इन खिलाड़ियों ने दागे गोल
दिल्ली एससी की ओर से जुआन सेबेस्टियन पेना ने 2 गोल दागे।
इसके अलावा रोड्रिगो अराउजो, डुवान विआफारा, लालरिनलियाना हनामते, क्लेरेंस साविओ फर्नांडिस और रिचर्ड नदाईशिमिये ने गोल दागे।
वहीं, इंडियन एयरफोर्स की ओर से सैमुअल के. वानलालपेका ने एकमात्र गोल किया।
ग्रुप चरण में दिल्ली एससी का शानदार प्रदर्शन
इस जीत के साथ दिल्ली एससी ने ग्रुप चरण में अपने तीनों मुकाबले जीत लिए हैं।
टीम 9 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।
दिल्ली एससी का प्रदर्शन डूरंड कप में अब तक बेहद प्रभावशाली रहा है।
इंडियन एयरफोर्स के खिलाफ 7-1 की बड़ी जीत ने टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत किया है।
अब क्वार्टर फाइनल में टीम की नजरें इसी लय को बरकरार रखते की होगी।
