Jharkhand Hockey Team: 12 अगस्त से 23 अगस्त तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम तैयार है।
18 सदस्यों वाली झारखंड महिला हॉकी टीम की मंगलवार को घोषणा हुई। खुली चयन ट्रायल से चयनित 30 खिलाड़ियों का 1 अगस्त से विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा था।
शिविर के बाद हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी औऱ कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा ने झारखंड टीम की घोषणा की।
इस मौके पर टीम के कोच विकास पंत और मैनेजर दिव्या डुंगडुंग भी मौजूद थे।
झारखंड की टीम इस प्रकार है
गोलकीपर
गंगी बरला, सोनाली तिर्की
डिफेंडर
सरोज कुमारी, जिरेन सोय, एस्थर होरो, संगीता कुमारी, अनीषा कुल्लू
मिड फील्डर
सलोमी नाग, गुलजन कुमारी, रजनी केरकेट्टा, पुष्पा डांग, अनुप्रिया सोरेंग, रीना कुल्लू
फॉरवर्ड
स्वीटी डुंगडुंग, सरोज मुंडरी, सुकरमनी मुंडू, लियोनी हेमरोम, जमुना कुमारी
