FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में इंग्लैंड की टीम उलटफेर का शिकार होने से बच गयी।
संघर्षपूर्ण मुकाबला ने इंग्लैंड ने कांगो डीआर को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार कांगो डीआर नॉकआउट में पहुंची थी।
1974 के बाद कांगो डीआर फीफा वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में खेलने उतरी थी।
74 मिनट तक मैच में पीछे रही इंग्लैंड की शानदार वापसी
अटलांटा स्टेडियम में इंग्लैंड और कांगो डीआर के बीच शानदार मुकाबला खेला गया।
मैच के 7वें मिनट में ही कांगो डीआर ने गोल दागकर 1-0 से बढ़त बना ली।
ब्रायन सिपेंगा ने टीम के कप्तान चांसेल मबेम्बा के सहयोग से यह गोल दागा।
शुरूआती बढ़त के बाद कांगो डीआर ने इंग्लैंड को हावी होने का मौका नहीं दिया।
कांगो डीआर के डिफेंस को भेदने में इंग्लैंड के खिलाड़ी सफल नहीं हो सके।
पहले हाफ के बाद 74वें मिनट तक कांगो डीआर की टीम ने मैच पर पकड़ बनाये रखा।
हैरी केन के डबल गोल ने इंग्लैंड को दिलायी जीत
मैच के 75वें मिनट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने गोल दागकर इंग्लैंड को मुकाबले में बराबरी पर ला खड़ा किया।
इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी अटैक करते रहे लेकिन सफलता इंग्लैंड के हैरी केन को ही मिली।
86वें मिनट में केन ने एक और गोल दागकर मैच में 2-1 की बढ़त बना ली।
सबस्टीच्यूट खिलाड़ी एंथनी गार्डन के सहयोग से हैरी केन ने हेडर के जरिये यह गोल किया।
यह गोल निर्णायक साबित हुई और इंग्लैंड ने 2-1 से जीत दर्ज कर ली।
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है।
अब इंग्लैंड का मुकाबला मैक्सिको से होगा।
फीफा वर्ल्ड कप में हैरी केन ने कुल 13 गोल दागा है।
इसी के साथ वो सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में छठे नंबर पर आ गये हैं।
उन्होंने ब्राजील के महान फुटबॉलर रहे पेले को पीछे छोड़ दिया।
पेले ने प्रतियोगिता में 12 गोल किये थे।
