East Central Railway: सोमवार को पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने बरवाडीह स्टेशन और इसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने बरवाडीह आरओएच डिपो का भी जायजा लिया।
मॉडिऱाइड ब्रेक वैन की शुरूआत
निरीक्षण के दौरान ही महाप्रबंधक की उपस्थिति में मॉडिफाइड ब्रेक वैन की शुरुआत ट्रेन मैनेजर ने की।
इस ब्रेक वैन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है।
इसमें कार्यरत कर्मचारियों की सुविधा हेतु सोलर पैनल एवं बैटरी, आरामदायक कुशन युक्त सीटें, नवीन इंटीरियर, शौचालय की सुविधा तथा लुकिंग ग्लास सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस अवसर पर धनबाद मंडल के रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
