Jharkhand State Boys and Girls Wrestling: धनबाद जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ (Jharkhand State Wrestling Association) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित U-17 झारखंड राज्य बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हो गया।
झारखंड सरकार के खेल विभाग के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन धनबाद के महुदा में किया गया था।
प्रतियोगिता के दौरान बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
समापन समारोह में मुख्य रूप से धनबाद जिला कुश्ती संघ के सचिव सह झारखंड कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करती हैं, जहां वे अपने कौशल, ताकत और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन को निखार सकते हैं और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं।
इस प्रतियोगिता सफल बनाने में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, बोकारो जिला कुश्ती संघ के सचिव धर्मवीर सिंह, देवघर कुश्ती संघ के सचिव संजीव झा, गिरिडीह कुश्ती संघ के सचिव युगल किशोर, राकेश पांडे, अनिता पाण्डे, नवल कुमार वर्मा, सत्यनारायण यादव, मृत्युंजय नाथ चौधरी, राजीव रंजन, राजीव यादव और प्रकाश सिंह बादल का योगदान रहा।
समापन समारोह को दौरान सभी पदकों के विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान साहिबगंज की टीम 330 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही, JSSPS दूसरे और देवघर तीसरे स्थान पर रही।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
ग्रीको रोमन बालक
अनूप कुमार, कारण कुमार, कारण कुमार, राकेश हेंब्रम, अमित कुमार, बीरेंद्र प्रधान, चंदन कुमार, आयुष कुमार, अंशित कुमार और तन्मय राज।
फ्री स्टाइल बालक
पीयूष राज, ऋषि चौधरी, अंकुश यादव, पतंग ओरांव, संदीप कुमार, सोनू कुमार, कुणाल कुमार, राजू यादव, आर्यन कुमार और मनीष झा।
बालिका फ्री स्टाईल
प्रियंका महतो, खुशबू कुमारी, प्रियंका टुडू, शालिनी कुमारी, रिचा कुजूर, श्रुति कुमारी, शिमला पिंगुवा, वैष्णवी ठाकुर और तनीषा कुमारी।
