DCA Premier League: रांची में धुर्वा क्रिकेट अकादमी की तरफ से आयोजित DCA प्रीमियर लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए।पहले मैच में गोस्वामी क्रिकेट अकादमी और GGCA के बीच भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में गोस्वामी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ। गोस्वामी टीम 9.2 ओवर में महज 23 रनों पर ऑल आउट हो गई।
GGCA के गेंदबाज देव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 7 रन देकर 5 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए GGCA ने सिर्फ 2.1 ओवर में ही 1 विकेट खोकर 26 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। विजेता टीम की तरफ से अभिराज ने 13 रन बनाए।
देव सिंह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
द अचीवर्स और साई धुर्वा के बीच मैच
दूसरे मुकाबले में द अचीवर्स और साई धुर्वा की टीम आमने-सामने थी। टॉस जीतकर साई धुर्वा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। द अचीवर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें दिव्या गौतम ने 52 रनों की शानदार पारी खेली।
सौरव ने 3 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए।जवाब में साई धुर्वा की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। अनुराग शर्मा ने 57 रन बनाए। द अचीवर्स की ओर से आदित्य प्रसाद ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए।
आदित्य प्रसाद बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
