वैभव सूर्यवंशी की असली परीक्षा आज, राजस्थान रॉयल्स के जीत का रथ रोकने उतरेगी गुजरात टाइटंस

IPL 2026 GT Vs RR: आईपीएल सीजन 19 में आज दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जायेगा।

गुजरात टाइटंस को पहले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीम को हराकर प्रतियोगिता में शानदार शुरूआत की है।

इस मैच के जरिये गुजरात अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।

वहीं राजस्थान अपने जीत के अभियान को जारी रखना चाहेगी।

आईपीएल में दोनों टीमें 8 बार भिड़ चुकी हैं। इनमें 6 बार गुजरात ने जबकि 2 बार राजस्थान ने जीत दर्ज की है।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले मैच में ही शानदार गेंदबाजी और मजबूत बल्लेबाजी कर बेहतर टीम होने का दावा पेश कर दिया है।

वैभव पर रहेंगी निगाहें

राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी पर सबकी ऩजरें रहेंगी।

15 साल का यह युवा बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है और किसी भी गेंदबाज की लाइन-लेंथ बिगाड़ने का माद्दा रखता है।

हालांकि आज वैभव की असली परीक्षा हो सकती है।

कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अनुभवी गेंदबाज का सामना उन्हें करना होगा।

राजस्थान के पास यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, हेटमायर, रवीन्द्र जाडेजा और रियान पराग जैसे बल्लेबाज भी हैं।

गेंदबाजी में राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर और नांर्दे बर्गर बेहतरीन फॉर्म में हैं।

वहीं स्पिन तिकड़ी रवि बिश्नोई, रियान पराग और रवीन्द्र जाडेजा बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते हैं।

गुजरात की बल्लेबाजी उसकी चिंता का विषय है।

शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज पहले मैच में कमाल नहीं दिखा पाये थे।

हालांकि शुभमन ने 39 और बटलर ने 38 रनों की पारी ज़रूर खेली, लेकिन स्ट्राइक रेट बेहद कमज़ोर रहा।

गेंदबाजी में कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पेस आक्रमण संभालने के लिए तैयार हैं।

राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर पर स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी रहेगी।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 12

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 12

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जाडेजा, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और दसुन शनाका।