आईपीएल में हैदराबाद और पंजाब की भिड़ंत आज, मुकाबला जीत प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ाना चाहेंगी दोनों टीमें

Hyderabad Vs Punjab today: आईपीएल में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। अंक तालिका में टॉप-4 में शामिल दो टीमों के बीच भिड़ंत होनी है।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जायेगा।

एक तरफ पंजाब किंग्स इस मुकाबले को जीतकर टॉप पर बने रहना चाहेगी।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच को जीतकर अंक तालिका में टॉप पर आना चाहेगी।

शुरूआती 6 मैच जीतकर श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स ने बेहतर खेल दिखाया था।

लेकिन पिछले दो मुकाबलों में हार ने टीम का मनोबल कुछ हद तक गिराया है।

सराइजर्स हैदराबाद की ताकत

हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन जैसे तूफानी बल्लेबाज फॉर्म में हैं।

वहीं क्लासिक क्लासेन प्रतियोगिता में बेहतरीन लय में दिखे हैं।

गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।

वहीं प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लगातार विकेट लिये हैं।

इनके अलावा लियाम लिविंगस्टोन एक बेहतर ऑल राउंडर के रूप में टीम में हैं।

पंजाब किंग्स की ताकत

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं।

कूपर कोनोली भी बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ मैचों में लापरवाही भरे शॉट्स खेलकर वो अपना विकेट गंवा रहे हैं।

कप्तान श्रेयस अय्यर किसी भी परिस्थिति में बेहतर बल्लेबाजी का माद्दा रखते हैं।

गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बरार और युजवेंद्र चहल के काबिल हाथों में है।

वहीं मार्कस स्टॉयनिस एक बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं।

हेड टू हेड मुकाबले में दोनों टीमें

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 25 बार भिड़ंत हो चुकी है।

इनमें हैदराबाद की टीम ने 17 मुकाबले अपने नाम किये हैं, जबकि पंजाब ने सिर्फ 8 मुकाबले जीते हैं।

वर्तमान आईपीएल में भी दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हो चुका है।

उसमें पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XII

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट और लिविंग लिविंगस्टोन।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मुशीर खान, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बरार।