Hardik Pandya: 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का हाल बहुत बुरा है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई तीसरा आईपीएल खेल रही है।
सीजन 17 में जब पहली बार रोहित शर्मा से छीनकर हार्दिक को कप्तानी दी गयी तो टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही।
सीजन 18 में किसी तरह प्लेऑफ की रेस तक ही टीम पहुंच पायी।
अब सीजन 19 में टीम का हाल फिर बेहाल है। अपने 19 साल के इतिहास में टीम सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने पहले ही सीजन में खिताबी जीत दर्ज की थी।
दूसरे सीजन में भी गुजरात हार्दिक की कप्तानी में फाइनल मुकाबले तक पहुंच गयी थी।
इसे देखते हुए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पर बड़ा दांव खेलते हुए रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौंप दी।
उस दौरान इस फैसले को लेकर भी काफी मनमुटाव और हंगामा हुआ था।
लेकिन टीम के मैनेजमेंट को नहीं पता था कि उनका यह फैसला टीम को गर्त में ले जाने का काम करेगा।
सीजन 19 में टीम का बुरा हाल
इस बार हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 9 मैच खेले जिसमें 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
अपने होम ग्राउंड मुंबई के वानखेड़े में टीम ने लगातार 4 मुकाबले गंवाये।
दूसरे और दसवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार्दिक ने फिटनेस को लेकर मैच नहीं खेला।
इन मैचों की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी। ये दोनों मुकाबले मुंबई ने आसानी से जीते।
दसवें मुकाबले में रोहित शर्मा कई मैच में नहीं खेलने के बाद इस मैच में वापसी की।
इस मुकाबले को न सिर्फ मुंबई ने जीता बल्कि पूरी टीम मैदान और ड्रेसिंग रूप में एकजुट नज़र आयी।
हार्दिक पांड्या का खराब प्रदर्शन
इस सीजन में हार्दिक पांड्या ने 8 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है।
इन मैचों में हार्दिक ने सिर्फ 128 रन बनाये और 4 विकेट झटके हैं।
पहला मैच- चेन्नई के खिलाफ 23 गेंदों में 18 रन और 2 ओवर में 17 रन दिये।
दूसरा मैच- हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में 31 रन और 3.4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट।
तीसरा मैच- चेन्नई के खिलाफ 1 रन बनाये और 2 ओवर में 38 रन लुटाये।
चौथा मैच- गुजरात के खिलाफ 16 गेंदों पर 15 रन बनाये और 1 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिये।
पांचवा मैच- पंजाब के खिलाफ 12 गेंदों पर 14 रन बनाये और 3 ओवर में 39 रन दिये।
छठा मैच- बेंगलुरू के खिलाफ 22 गेंदों पर 40 रन बनाये और 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिये।
सातवां मैच- राजस्थान के खिलाफ 9 रन बनाये और 2 ओवर में 17 रन दिये।
आठवां मैच- कोलकाता के खिलाफ 11 गेंदों पर 18 रन बनाये और 3 ओवर में 39 रन खर्च कर 1 विकेट लिये।
ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या हार्दिक का सफर मुंबई इंडियंस के साथ समाप्त होने वाला है?
