भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के बाद मयंक की शानदार गेंदबाजी

India vs Zimbabwe 3rd T20: युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया।

वैभव की तूफानी पारी से भारत हुआ मजबूत

बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में भारत ने दमदार खेल दिखाया, जिसमें सबसे बड़ी भूमिका युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की रही।

उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 81 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

भारत की शुरुआत आक्रामक रही और वैभव सूर्यवंशी ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनके अलावा ईशान किशन ने 29 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन और फिनिशर रिंकू सिंह ने 25 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम के स्कोर को मजबूती दी।

गेंदबाजों की रफ्तार से लड़खड़ायी जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी।

तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

यश ठाकुर ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी, जबकि अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट हासिल कर भारत की जीत पर मुहर लगा दी।

भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में हर विभाग में संतुलित प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर खड़ा किया तो गेंदबाजों ने अनुशासित लाइन और लेंथ के साथ जिम्बाब्वे को कभी भी मैच में वापसी का मौका नहीं दिया।

आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद यह सीरीज जीतना भारत के लिए संजीवनी का काम करेगा।

विशेष रूप से वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने अपने प्रदर्शन से टीम प्रबंधन का भरोसा और मजबूत किया है।

वहीं श्रेयस की कप्तानी पर सवाल उठने भी बंद हो गये हैं।

यदि यही लय बरकरार रही तो आने वाले मुकाबलों में भी भारतीय टीम से इसी तरह के दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।