भारत-जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 आज, प्रभसिमरन सिंह का डेब्यू तय, श्रेयस अय्यर की नज़र पहली सीरीज जीत पर

India vs Zimbabwe 2nd T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा।

पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।

कप्तान श्रेयस अय्यर चाहेंगे कि टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सीरीज में मजबूत बढ़त बनाए और वे कप्तान के रूप में अपनी पहली टी-20 सीरीज जीतें।

वैभव-प्रभसिमरन करेंगे पारी की शुरूआत

दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के अंतरराष्ट्रीय टी-20 डेब्यू की संभावना जताई जा रही है।

यदि उन्हें मौका मिलता है तो वे वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

अभिषेक शर्मा को मिलेगा आराम

भारत के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आराम दिया जा सकता है।

हाल के मुकाबलों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है।

पिछले 5 मैचों में उन्होंने केवल 73 रन बनाए हैं, जिसके चलते टीम प्रबंधन नए संयोजन पर विचार कर सकता है।

हालांकि अंतिम फैसला मैच से पहले टीम प्रबंधन ही करेगा।

गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा पर एक बार फिर भरोसा जताया जा सकता है।

पहले टी20 में डेब्यू के बाद उन्होंने अपनी लाइन-लेंथ और अनुशासित गेंदबाजी से प्रभावित किया था।

ऐसे में लगातार दूसरे मुकाबले में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना है।

वहीं मयंक यादव, प्रिंस यादव ने भी पिछले मैच में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया जिसके बाद उनका खेलना भी तय है।

शिवम दुबे ने ऑलराउंडर के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभायी है और उनसे टीम को काफी उम्मीदें हैं।

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का बल्ला भी बेहतर चल रहा है।

लेकिन तिलक वर्मा अपने स्वभाव के अनुरूप खेल नहीं दिखा पाये हैं।

ऐसे में अगर इस दौरे पर तिलक को कुछ कमाल दिखाना पड़ेगा।

नहीं तो उनकी उपकप्तानी जाने के साथ अगले दौरे में टीम में रहना भी मुश्किल होगा।

भारतीय टीम चाहेगी कि बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों पहले मैच की लय बरकरार रखें, जबकि जिम्बाब्वे वापसी की कोशिश करेगा।

ऐसे में दूसरे टी20 में रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है।