कॉमनवेल्थ गेम्स में खुला भारत के पदक का खाता, बिहार के झंडू कुमार ने दिलाया पहला पदक, कई खेलों में पदक के नज़दीक पहुंचा भारत

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पदक की शुरूआत हो गयी है।

देश को पहला पदक झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में दिलाया।

वहीं तैराकी, बॉक्सिंग और लॉन बॉल्स में भारत पदक के एक कदम नज़दीक पहुंचा।

बिहार के लाल ने किया कमाल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पदक की शुरूआत हो गयी है।

झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पदकों का खाता खोल दिया है।

पुरूषों के हैवीवेट पैरापावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में झंडू कुमार को यह सफलता मिली।

इसी स्पर्धा में भारत के सुधीर भी हिस्सा ले रहे थे, लेकिन वह छठे स्थान पर रहे।

28 वर्षीय झंडू कुमार ने 181 किलो और 190 किलो का वजन आराम से उठाया।

वहीं 196 किलो का वजन वो नहीं उठा सके जिस वजह से उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

इस स्पर्धा में नाइजीरिया के इदरिस रिलुवान ने 132.8 अंक के साथ स्वर्ण पदक और मैथ्यू हार्डिंग 131 अंक के साथ रजत पदक के हकदार बने।

वहीं भारत के झंडू कुमार ने कुल 130.9 अंक बनाये और बहुत थोड़े से अंतर से तीसरे स्थान पर रहे।

अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

पुरूषों की 55 किलोग्राम बॉक्सिंग में भारतीय जादूमनी सिंह ने विजयी शुरूआत करते हुए स्कॉटलैंड के आरोन कलेन को हराया।

प्री-क्वार्टर फाइनल में जादूमनी का सामना पाकिस्तान के सुमामा रहमान से होगा।

लॉन बॉल्स में जीत के साथ आगे बढ़े

भारतीय खिलाड़ियों का लॉन बॉल्स में शानदार प्रदर्शन जारी है।

पुरूष सिंगल्स में पुतुल सोनोवाल ने बेहतरीन जीत दर्ज की।

फाकलैंड आइलैंड के सेसिल एलेक्जेंडर को पुतुल ने मैच में पिछड़ने के बावजूद हराया।

वहीं महिला पेयर्स टीम ने लगातार दूसरा मैच जीता।

रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को 2 सेटों में हरा दिया।

पदक की रेस में भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन

पुरूषों की लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में अशोक मलिक चौथे स्थान पर रहें, वहीं परमजीत कुमार सातवें स्थान पर रहे।

पुरूषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 फाइनल स्पर्धा में कार्तिक बुदीगिना चौथे स्थान और इमाम अली सातवें स्थान पर रहे।

स्विमिंग में पुरुषों की 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज सातवें स्थान पर रहे।

महिला लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत की जसप्रीत कौर छठे और सुमन देवी सातवें स्थान पर रहीं।