Indian squad for Junior Hockey Asia Cup: हॉकी इंडिया ने AHF महिला जूनियर एशिया कप 2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।
इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों ने भी जगह बनाई है।
चयनित खिलाड़ियों में डिफेंडर पार्वती टोपनो, मिडफील्डर रोशनी आइंद और विनिमा धान शामिल हैं।
तीनों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में स्थान पक्का किया है।
एशिया कप का आयोजन चीन के मोकी में 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष जूनियर टीमें हिस्सा लेंगी और यह जूनियर खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का बड़ा मंच होगा।
