FIH महिला हॉकी नेशंस कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, चिली को 6-0 से रौंदा, सलीमा टेटे बनी प्लेयर ऑफ द मैच

FIH Women’s Hockey Nations Cup: FIH महिला हॉकी नेशंस कप के फाइनल में भारतीय टीम ने जगह बना ली है।

सेमीफाइनल में रॉयल अंदाज में चिली को 6-0 से रौंदकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंची।

कप्तान सलीमा टेटे को उनके ऑलराउंड खेल के कारण प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूज़ीलैंड से होगा।

न्यूज़ीलैंड ने सेमीफाइनल में अमेरिका को पेनाल्टी शूट आउट में हराकर फाइनल में जगह बनायी।

भारत ने चिली को 6-0 से रौंदा

न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला भारत के लिए शानदार रहा।

नवनीत कौर ने 6ठे और 13वें मिनट में गोल दागकर भारत को शानदार शुरूआत दिलायी।

इसके बाद दीपिका ने 14वें और 18वें मिनट में दो गोल दागकर भारतीय बढ़त को 4-0 पर पहुंचा दिया।

खेल के पहले क्वार्टर में ही भारत ने अपनी बढ़त निर्णायक कर ली।

दूसरे हाफ के 32वें मिनट में नेहा और 39वें मिनट में रुतुजा दादासो पिसाल ने गोल दागकर इस बढ़त को 6-0 कर दिया।