Women’s Football Asian Cup: चीन के यू ताईउ फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर में 2 मई से 8 मई तक ए.एफ.सी. अंडर-17 महिला फुटबॉल एशियन कप टूर्नामेंट होने जा रहा है।
इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है। इस टीम में झारखंड की 4 खिलाड़ियों को जगह मिली है।
चयनित खिलाड़ियों में एलिजाबेथ लकड़ा और सूरजमणि कुमारी आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गुमला की हैं।
अनुष्का कुमारी आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग की और दिव्यानी लिंडा स्टार वॉरियर्स रांची से हैं।
सभी भारतीय महिला अंडर 17 टीम के खिलाड़ी चीन के लिए रवाना हो गईं हैं।
भारतीय टीम 2 मई को ऑस्ट्रेलिया, 5 मई को जापान और 8 मई को लेबनान से मैच खेलेगी।
भारतीय टीम में झारखंड की 4 खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, उपनिदेशक राजेश कुमार, झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, सचिव गुलाम रब्बानी और कोच बिना केरकेट्टा ने बधाई दी।
