रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का शानदार आगाज, दो दिवसीय आयोजन में सैंकड़ों खिलाड़ी कर रहे हैं शिरकत

Ranchi Asmita League competition: सोमवार को रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन मोरहाबादी में मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ।

उद्घाटन समारोह में रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी रजत कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

उनके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, झारखंड वूशू संघ के चेयरमैन चंचल भट्टाचार्य, झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार सिंह भी मौजूद थे।

साथ ही रांची के सभी डे-बोर्डिंग, आवासीय, खेलो इंडिया और एकलव्य प्रशिक्षण के प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे।

रांची जिला अस्मिता सिटी लीग के तहत फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग और कबड्डी के प्रतियोगिता हो रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में लगभग 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी मैच भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर रांची और बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के बीच खेला गया।

दो दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को अपराह्न तीन बजे से खेला जायेगा जबकि पुरस्कार वितरण शाम चार बजे से हॉकी स्टेडियम में होगा।