झारखंड के 8 खिलाड़ियों के साथ जापान रवाना हुई भारतीय U-18 हॉकी टीमें, 29 मई से शुरू होगा एशिया कप

Asia Cup in Japan: झारखंड के 6 महिला और 2 पुरुष खिलाड़ियों से सजी भारतीय अंडर-18 हॉकी टीमें जापान रवाना हो गयीं।

जापान के काकामिगाहारा में 29 मई से U-18 एशिया कप शुरू हो रहा है।

टूर्नामेंट 6 जून तक कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा।

भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमें इस प्रतियोगिता में खिताब के लिए उतरेंगी।

भारतीय टीम में झारखंड के खिलाड़ी

महिला टीमः पुष्पा मांझी, संदीपा कुमारी, श्रुति कुमारी, सुगंन सांगा, नीलम टोपनो, खिली कुमारी।

पुरुष टीमः आशीष तनी पूर्ति, प्रेमचंद सोय।

पुरुष टीम की कमान केटन कुशवाहा के हाथों में है, जबकि महिला टीम की कप्तान स्वीटी कुजूर हैं।

हॉकी झारखंड और खेल विभाग झारखंड के पदाधिकारियों ने दोनों टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

भारतीय महिला टीम का शेड्यूल

30 मई- भारत vs मलेशिया

31 मई- भारत vs कोरिया

2 जून- भारत vs सिंगापुर

सेमीफाइनल 5 जून और फाइनल 6 जून को खेला जाएगा।

भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल

29 मई- भारत vs कजाकिस्तान

31 मई- भारत vs जापान

1 जून- भारत vs दक्षिण कोरिया

3 जून- भारत vs चीनी ताइपे