Bihar Kho-Kho Championship: जमुई जिले के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के मैदान पर राज्यस्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का आगाज हो गया है।
बिहार के 18 जिलों के 700 से ज्यादा बाजीगर इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखा रहे हैं।
जिला शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर ने चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए कहा की यह जमुई के लिए गौरव का दिन है।
काफी अरसे के बाद जमुई की पावन धरा को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है।
खो-खो एसोशिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि आधुनिक परिवेश में बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए खेल नितांत जरूरी है।
उन्होंने खेल की अनिवार्यता पर बोलते हुए बाजीगरों से देश के लिए कुछ कर दिखाने का आह्वान किया।
महासचिव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हार-जीत से हटकर खेल भावना को प्रदर्शित करने का संदेश दिया।
पहला मैच पश्चिम चंपारण बनाम वैशाली के बीच हुआ।
इस रोमांचक मैच में पश्चिम चंपारण ने वैशाली को शिकस्त देकर जीत हासिल की।
